बेटी के अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर का निधन

नई दिल्ली
श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर का मुंबई में निधन को गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद मुंबई के वसई में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विकास वाकर बेटी की मौत के बाद काफी उदास रहते थे और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े पाने का इंतजार कर रहे थे।

उनकी बेटी श्रद्धा वाकर की उसी के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला से बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े कर कई दिनों फ्रिंज में बंद रखा था। बाद में उन टुकड़ों को महरौली में किस्तों में ठिकाने लगाने लगा। आफताब फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन श्रद्धा के शव के टुकड़े अब भी पुलिस के कब्जे में हैं। उसके पिता को बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे कुछ टुकड़े भी नसीब नहीं हुए।

श्रद्धा वाकर मर्डर केस का खुलासा 12 नवंबर 2022 को उस वक्त हुआ था जब आफताब महरौली में लाश के टुकड़े ठिकाने लगाते हुए पकड़ा गया था। बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने तो श्रद्धा को 18 मई को मार डाला था। इसके बाद शव को कई टुकड़ों में काट धीरे-धीरे उन्हें महरौली के जंगल में फेंकता रहा।

वक्त बहुत ज्यादा बीत चुका था, ऐसे में पुलिस को भी श्रद्दा के शव के नाम पर कुछ टुकड़े ही मिले जिनका डीएनए टेस्ट करने पर साबित हुआ कि यह श्रद्धा के हैं। श्रद्धा के पिता को ही सबसे पहले नवंबर में पता चला था कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही।

  • admin

    Related Posts

    भारत बना ग्लोबल बिज़नेस हब? गूगल, Nvidia सहित बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी आ रहे हैं

     नई दिल्ली भारत में इस बार दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण AI सम्मेलन होने वाला है. हम बात कर रहे हैं India AI Impact Summit 2026 की, जो अगले हफ्ते शुरू…

    दहेज कानून की परिधि में लिव-इन संबंध? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कानूनी प्रश्न पर विचार कर रहा है, जिसमें क्या एक विवाहित पुरुष के खिलाफ उसकी लिव-इन पार्टनर भारतीय दंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर