वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी को थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़-महासमुंद में कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

महासमुंद।

कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विकासखण्ड पिथौरा के पथरला, जाड़ामुड़ा, आरंगी, नरसैयापलम धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी एस के डे  को विकासखण्ड पिथौरा में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित रूप से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जाना नहीं पाया गया।

उपार्जन केन्द्र पथरला, जाड़ामुड़ा एवं नरसैयापल्लम आदि में विगत दिवसों के धान के बोरे फड़ में बिना स्टेकिंग के अव्यवस्थित रुप से रखे पाए गए जो भौतिक सत्यापन के योग्य नहीं था जबकि धान खरीदी दिवस को ही स्टेकिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाना चाहिए, बारदाना का स्कंध अव्यवस्थित रुप से रखा जाना पाया गया जो गिनती के योग्य नहीं था, बारदानों में स्टेनसिंल नहीं लगा था एवं किसानों की सहमति से रकबा समर्पण के कार्य में लापरवाही किया जाना पाया गया था। फड़ के अव्यवस्थित एवं धान से भरे बोरों के स्टेक नहीं होने से धान खरीदी के दौरान कृषकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे स्पष्ट है कि शासन के महम्वपूर्ण कार्य धान खरीदी में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही किया जाना पाया गया। कलेक्टर ने उपरोक्त कृत्य के लिए छ.ग. कर्मचारी सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने नोटिस जारी किया है। नोटिस में पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर उन्हे स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है । निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा प्राप्त स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने पर  नियमानुसार कार्यवाही किया जावेगा, जिसके लिए  स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा कलेक्टर ने खाद्य विभाग के साथ अंतरजिला बहमनी चैक पोस्ट का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

admin

Related Posts

मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

रायपुर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक…

5 एमवीए ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडर से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता

रायपुर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम जैतपुरी में 5.20 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण की घोषणा की रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कबीरधाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI