जन्मदिन पर केक काटना चाहिए या नहीं, क्या कहता है सनातन धर्म…

अपने धर्म, सभ्यता और संस्कृति पर तो हर किसी को गर्व होता है. लेकिन इसके बावजूद लोग पाश्चात्य संस्कृति को भी धड़ल्ले से अपना रहे हैं. इन्हीं में है केक काटकर जन्मदिन मनाना. आजकल लोग जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाकर केक काटते हैं. लेकिन सनातन धर्म में इसका कहीं जिक्र नहीं मिलता कि केक काटकर जन्मदिन मनाया जाए.

केक काटकर जन्मदिन मनाने का कहीं जिक्र नहीं
हिंदू धर्म में किसी भी शास्त्र या वेद में केक काटकर जन्मदिन मनाने का उल्लेख नहीं मिलता है. साथ ही ज्योतिष में भी मोमबत्ती बुझाकर केक काटने को अशुभ माना गया है. हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें जन्मदिन का जश्न नहीं मनाना चाहिए. लेकिन हमारी सनातन संस्कृति में इसके लिए विशेष नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार जन्मदिन मनाना बहुत शुभ होता है.

जन्मदिन पर केक काटना या मोमबत्ती बुझाना
मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाने को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में अशुभता और बर्बादी ही आती है. क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और भाग्य पर पड़ता है. इसका कारण यह है कि हिंदू धर्म में अग्नि और ज्योति का विशेष महत्व है. घर की संतानों को भी दीपक माना जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि वे सदैव दीपक की तरह प्रकाशवान रहें और उनका भविष्य उज्जवल हो. वहीं हिंदू धर्म में अग्नि देव को बुझाने के बजाय प्रकट करने की परंपरा है. इसलिए मोमबत्ती बुझाकर केक काटने की परंपरा को सनातन धर्म में अच्छा शकुन नहीं माना जाता है.

शास्त्रों के अनुसार कैसे मनाएं जन्मदिन
सनातन धर्म के अनुसार जन्मदिन या वर्षगांठ अंग्रेजी कैलेंडर के बजाय पंचांग के अनुसार मनाया अधिक शुभ और सटीक होता है. इसके पीछे यह कारण है कि, हमारा जन्म जिस तिथि में होता है उसी तिथि पर प्रवाहित होने वाली ऊर्जा शरीर में मौजूद तरंगों से मेल खाती है.

आप बर्थडेट के मुताबिक भी जन्मदिन मनाते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-

  • जिस व्यक्ति का जन्मदिन होता है उस दिन उसकी आरती जरूर उतारनी चाहिए. ऐसा करने से शरीर में मौजूद अशुद्धियां और नकारात्मका दूर हो जाती है. साथ ही अग्नि देव का आशीष मिलता है.
  • जन्मदिन पर बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें. इस दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें.  जन्मदिन का जश्न आप अपने सामार्थ्यनुसार जैसा भी करें, लेकिन इस दिन भूलकर भी मांसाहार चीजें न पकाएं और ना ही इसका सेवन करें.
  • आजकर जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट का चलन तेजी से बढ़ा है. यह अच्छी परंपरा है. आप अपने जन्मदिन पर छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप कुछ तोहफे जरूर दें. साथ ही इस दिन गरीबों में भी दान जरूर करें. अगर आप सामर्थ्य हैं तो जन्मदिन पर तुलादान करना अधिक शुभ रहेगा.
  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम