ट्रायल रूम में दुकान मालिक ने हिडन कैमरा लगाया, महिलाओं और लड़कियों के वीडियो होने लगे वायरल

शहडोल
 अगर आप कपड़े खरीदने जा रहे हैं और वहां के ट्रायल रूम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो काफी सोच समझकर करें. अच्छे से जांच परख कर लें, क्योंकि थोड़ी सी असावधानी आपको भारी पड़ सकती है. एक ऐसा ही मामला आदिवासी बहुल जिला शहडोल के बुढ़वा गांव से आया है. जहां कपड़े दुकान की ट्रायल रूम से हिडन कैमरा मिला है.

कपड़े दुकान के ट्रायल रूम में सावधान
आपने शहरों में हिडन कैमरे लगे होने की खबरें सुनी होंगी. लेकिन ग्रामीण इलाकों में भी इस तरह के केसेस सामने आने लगे हैं. ताजा मामला शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वा गांव से सामने आया है. जहां कपड़े की दुकान में मालिक ने ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगा कर रखा था. जब महिलाओं को उनके ही आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर मिले तो उनके होश उड़ गए.

चेंजिंग रूम में छुपा था सीक्रेट कैमरा
इस मामले को लेकर कृष्ण कुमार नामक एक व्यक्ति ने देवलोंद थाने में जाकर शिकायत की और शिकायत में यह बताया कि कई महिलाओं के वीडियो उनकी जानकारी और अनुमति के बिना रिकॉर्ड किए गए हैं और सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया जा रहा है. इस मामले को देवलोंद थाने की पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत ही जांच शुरू कर दी. शिकायत के बाद देवलोंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे तत्काल ही एक्शन में आ गए और वहां पर छापा मार दिया. ट्रायल रूम की गहराई से जांच की. इस दौरान उन्हें चेंजिंग रूम में एक हिडन कैमरा मिला, जिसे बहुत ही शातिर अंदाज में छुपाया गया था.

दुकानदार के बेटे की गलती से हुआ खुलासा
आरोपी से पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने यह स्वीकार भी किया कि उसने कैमरा लगाया था और इन वीडियो को बाद में अपने कंप्यूटर पर देखा करता था. जांच में यह भी सामने आई है कि आरोपी के नाबालिक बेटे को भी यह बात पता हो गई थी, और वो भी इन वीडियो देखा करता था और इसे अपने दोस्तों के साथ साझा भी करता था. इसलिए वहीं से यह वीडियो वायरल भी हुए.

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहडोल एसपी राम जी श्रीवास्तव का कहना है कि, ''एक कपड़ा व्यापारी के चेंजिंग रूम में कैमरा लगे होने की सूचना मिली थी. जिस पर दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

  • admin

    Related Posts

    धूलकोट का भगोरिया हाट रंगीन उत्सव, ढोल-मांडल की थाप पर झूमे लोग

    धूलकोट  जिले के धूलकोट में  आदिवासी लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व भगोरिया हाट का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। मेले में आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी…

    HC ने उठाया एयरपोर्ट का मामला, ग्वालियर में फ्लाइट्स की कमी पर मंत्रालय और एयरलाइंस से मांगा जवाब

    ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के विस्तार के बावजूद फ्लाइट्स की कमी पर अब हाईकोर्ट भी चिंतित है. जिसको लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

    ‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    ‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा