ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शुरू होगा शिव विवाहोत्सव

उज्जैन
 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शिव विवाहोत्सव की शुरुआत होगी। भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे तथा महाशिवरात्रि तक नौ दिन अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे।

12 ज्योतिर्लिंग में महाकाल एक मात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां शिवनवरात्र के रूप में नौ दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाता है। नौ दिन अभिषेक, पूजन का विशेष अनुक्रम रहने से भगवान की प्रतिदिन होने वाली भोग आरती व संध्या पूजन के समय में भी बदलाव होगा।

17 फरवरी को शिवनवरात्र की शुरुआत होगी

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से त्रयोदशी तक नौ दिन शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाता है। यह नौ दिन शिव उपासना के लिए विशेष कहे गए हैं। इस बार 17 फरवरी को शिव पंचमी के पूजन के साथ शिवनवरात्र की शुरुआत होगी।

सुबह आठ बजे पुजारी कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित भगवान श्री कोटेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन कर उन्हें हल्दी लगाएंगे। करीब एक घंटे की विशेष पूजा-अर्चन के बाद सुबह 9.30 बजे से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा होगी।

महाशिवरात्रि तक नौ दिन होगी विशेष पूजा

पुजारी भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 11 ब्राह्मणों द्वारा रुद्रपाठ किया जाएगा। विशिष्ट पूजन का यह क्रम दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसके बाद भगवान को भोग आरती होगी। दोपहर तीन बजे भगवान की संध्या पूजा होगी। पूजा अर्चना का यह क्रम महाशिवरात्रि तक नौ दिन चलेगा।

नौ दिन इन रूपों में होगा शृंगार

    पहला दिन : चंदन शृंगार
    दूसरा दिन : शेषनाग शृंगार
    तीसरा दिन : घटाटोप शृंगार
    चौथा दिन : छबीना शृंगार
    पांचवां दिन : होलकर शृंगार
    छठा दिन : मनहेश शृंगार
    सातवां दिन : उमा महेश शृंगार
    आठवां दिन : शिवतांडव शृंगार
    नवां दिन : सप्तधान्य शृंगार

आरती व पूजन का समय बदलेगा

मंदिर के पुजारी पंडित महेश ने बताया कि महाकाल मंदिर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे भोग आरती तथा शाम पांच बजे संध्या पूजा होती है, लेकिन शिवनवरात्र के नौ दिन अभिषेक, पूजन के विशेष अनुक्रम के कारण भोग आरती दोपहर एक बजे होगी, वहीं संध्या पूजन दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसके बाद भगवान का विशेष रूप में शृंगार किया जाएगा।

पुजारी व शिव भक्त रखेंगे उपवास

पंडित विजय पुजारी ने बताया जिस प्रकार देवी भक्त शारदीय व चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा की साधना आराधना के लिए नौ दिन व्रत रखते हैं। उसी प्रकार महाकाल मंदिर के पुजारी शिवनवरात्र के नौ दिन उपवास रखते हैं। शिवरात्रि के अगले दिन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पारणा कराया जाता है।
27 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी भस्म आरती

महाशिवरात्रि के अगले दिन साल में एक बार दिन में भगवान महाकाल की भस्म आरती होती है। इस बार 27 फरवरी को परंपरा अनुसार दोपहर 12 बजे भस्म आरती की जाएगी।

admin

Related Posts

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब  उमरिया  उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत के पावन अवसर पर नवमी के दिन माता…

CM मोहन यादव ने छिंदवाड़ा हादसे पर दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग