सावन में शिवभक्ति चरम पर: बरेली में फूल बरसाए गए कांवड़ियों पर, नाथ मंदिरों में लगी लंबी कतारें

बरेली

सावन के तीसरे सोमवार को बरेली के सात नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। पहली बार नाथ नगरी में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से भक्तों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से बरसते फूलों के बीच शिवभक्तों ने हाथ उठाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गए। शहरवासी भी खुश नजर आए।  

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने बाबा वनखंडी नाथ, धोपेश्वरनाथ व तपेश्नरनाथ मंदिरों में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इससे पूर्व सभी अफसर पुलिस लाइन में एकत्र हुए। यहां हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी और नाथ नगरी में फूल बरसाए। नाथ मंदिरों में आधी रात के बाद से जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह होते-होते भक्तों की कतार लंबी होती गई। हरिद्वार, कछला घाट से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे।

किला स्थित बाबा अलखनाथ मंदिर में मंदिर के महंत कालूगिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए आने जाने के लिए अलग रास्ते बनाए गए, जिससे भक्तों को पेरशानी न हो। मंदिर में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे महाआरती के बाद जलाभिषेक की शुरुआत हुई। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यहां कांवड़ियों के लिए अलग लाइन बनाई गई।

बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों की टोली यहां जलाभिषेक करने पहुंची। तपेश्वर नाथ मंदिर में तड़के तीन बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। मढ़ीनाथ मंदिर के पुजारी धमेंद्र गिरी ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। पशुपति नाथ मंदिर में भी आरती के बाद भोले का भक्त जलाभिषेक किया।

  • admin

    Related Posts

    PAK की नापाक साजिश: सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक CCTV कैमरे लगाने की कोशिश

    गाजियाबाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

    करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय