चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूट सकता है शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली फिर हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना शुरुआती मुकाबला जीत चुकी हैं और ये मुकाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला है। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। फैंस की नजरें इस मैच में अपने चहेते विराट कोहली और एमएस धोनी पर होंगी, जोकि बतौर बल्लेबाज मैदान पर खेलने उतरेंगे। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास सीएसके के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 1053 रन हैं। कोहली ने 32 बार सीएसके के खिलाफ खेला हैं। इस दौरान उनका औसत 37.60 का रहा। उन्होंने नौ अर्धशतक लगाए हैं। वह चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ पांच रन दूर हैं। शिखर धवन इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1057 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक भी जड़े हैं।

रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 896 रन बनाए हैं और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित ने सात अर्धशतक और एक शतक लगाया है। विराट कोहली ने आईपीएल के पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंद में 59 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए।

वहीं पिछले आईपीएल चरण के बाद संन्यास लेने वाले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कहा कि कोहली में पहले की तरह ही भूख है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अभी जब मैं मैदान पर आया तो आज भी वह एक और शॉट पर काम करना चाहते हैं। इस समय एक और शॉट पर काम करना आपको बताता है कि उनके अंदर अभी कितनी भूख है। ’’आरसीबी ने पिछले 16 साल में एक बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके घरेलू मैदान पर नहीं हराया है।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव