पंजाब की मदद के लिए खड़े हुए शिखर धवन, बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा राहत का हाथ

नई दिल्ली 
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद से लिए आगे आए हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो में धवन ने इस कठिन समय में एकता और करुणा का आह्वान किया। धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'यह एकजुट होने का समय है। पंजाब को हमारी ताकत, करुणा और समर्थन की जरूरत है.. थोड़ी सी मदद भी बहुत फर्क ला सकती है। आइए हम सब अपना योगदान दें।' 

अपनी व्यक्तिगत अपील के साथ धवन का NGO शिखर धवन फाउंडेशन बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। शिखर धवन की मीडिया टीम की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फाउंडेशन का उद्देश्य जीवन के पुनर्निर्माण में मदद करना और जहां सबसे ज्यादा जरूरत है वहां दीर्घकालिक सहायता प्रदान करना है। 

उनके संदेश को प्रशंसकों और साथी क्रिकेटरों का जबरदस्त समर्थन मिला है जिसमें संकट के समय में करुणा और एकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने पंजाब को पहले से आवंटित 12,000 करोड़ रुपए के अलावा, राज्य के लिए 1,600 करोड़ रुपए के वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार केंद्र राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी किस्त भी अग्रिम रूप से जारी करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के कर्मियों से भी बातचीत की।

हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पंजाब में व्यापक तबाही हुई है। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा 'रोके गए' 60,000 करोड़ रुपए की धनराशि तत्काल जारी करने की मांग की है, जो पंजाब की बाढ़ से प्रभावित अर्थव्यवस्था को समग्र रूप से पटरी पर लाने के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरदासपुर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने गुरदासपुर में अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ एक आधिकारिक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा की और पंजाब में हुए नुकसान का भी आकलन किया। 

admin

Related Posts

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का…

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

 कोलकाता  अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर