शेफाली की धमाकेदार पारी, भारत ने 7 विकेट से श्रीलंका को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

विशाखापत्तनम 
   
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच मंगलवार को दूसरा टी20 मैच विशाखापत्तनम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा 7 विकेट से जीत हासिल की. टॉस जीतकर भारत ने श्रीलंका को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. श्रीलंका ने भारत के सामने 129 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 12वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया. शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली और 34 गेंदों में 69 रन बनाए. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.

 5 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था. इस सीरीज को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी जरूरी माना जा रहा है.

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

129 रनों के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ठोस शुरुआत दिलाई. लेकिन चौथे ओवर में मंधाना 14 रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन इसके बाद जेमिमा और शेफाली ने तूफानी बल्लेबाजी की और 10 के औसत से रन बनाए. 8वें ओवर में जब भारत को जेमिमा के रूप में दूसरा झटका लगा तब भारत का स्कोर 87 रन था. इसके बाद शेफाली और हरमनप्रीत कौर ने कमान संभाली. शेफाली ने 27 गेंदों में पचासा जड़ा. इसके बाद हरमनप्रीत 10 रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन शेफाली 69 रन बनाकर नाबाद रहीं और भारत ने ये मैच जीत लिया.

ऐसी रही श्रीलंका की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में गुणारत्ने अपना विकेट गंवा बैठीं. इसके बाद चमारी अट्टापट्टू ने पारी को कुछ संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन 38 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा. ये मैच वैष्णवी के लिए काफी खास रहा. क्योंकि उन्हें दो सफलता मिली. ये वैष्णवी का दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच था. आखिरकार श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए. भारत की ओर से श्री चरणी को 2 तो वैष्णवी को 2 विकेट मिले. जबकि क्रांति और स्नेह राणा को 1-1 सफलता मिली. 

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने