शेफाली वर्मा बाहर, वर्ल्ड कप के लिए महिला टीम में हुए बड़े बदलाव

नई दिल्ली
बीसीसीआई ने आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम का एलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मंधाना उनकी डिप्टी होंगी। धाकड़ सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की टीम में वापसी नहीं हुई है। उनकी जगह प्रतिका रावल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी। 

युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
प्रतिका रावल, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और श्री चरणी जैसी युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। कुछ समय से यह खिलाड़ी गजब की फॉर्म में रही हैं।

30 सितंबर से खेला जाएगा टूर्नामेंट
महिला विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजरें पहली बार वैश्विक ट्रॉफी जीतने पर टिकी होंगी। इंग्लैंड को सीमित ओवरों की दोनों सीरीज में हराने और श्रीलंका तथा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अप्रैल में वनडे ट्राई सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम काफी आत्मविश्वास के साथ विश्व कप में उतरेगी।

क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम:-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम:-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा

admin

Related Posts

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर