मानसिक डिप्रेशन का थी शिकार, राजस्थान-चुरू में गंदे पानी के नाले में मिला लापता युवती का शव

चुरू.

चुरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके के रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मंगलवार को एक युवती का शव मिला। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से गंदे पानी और दलदल में फंसी युवती के शव को बाहर निकाला।

युवती की पहचान राजगढ़ के वार्ड 28 निवासी मनीषा के रूप में हुई है। युवती के परिजनों ने बताया कि मनीषा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और 7 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हो गई थी। वह डिप्रेशन की बीमारी का शिकार थी, जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था। सोमवार को लापता होने के बाद परिजनों ने मनीषा को दिन भर रिश्तेदारों, परिचितों और हर संभावित जगहों पर तलाश किया मगर उसका कोई भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवती के भाई ने राजगढ़ थाने में बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई थी। मंगलवार को खोजबीन के दौरान रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मृत हालत में मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

admin

Related Posts

गरमाये मुद्दे के बीच हाथापाई की नौबत!, राजस्थान विधानसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा

जयपुर. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को उस वक्त भारी बवाल मच गया जब विपक्ष ने जयपुर की हिंगोनिया गौशाला के पास गाय के बछड़े का कटा सिर…

राजस्थान में ACB की कार्रवाई, JJM घोटाले में शामिल 15 लोगों पर सख्ती

जयपुर  राजस्थान में बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ा एक्शन लिया। एसीबी की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर