जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में शर्वरी को मिला ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ अवॉर्ड

मुंबई,

अभिनेत्री शर्वरी को जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में 'आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस' अवॉर्ड दिया गया है। शर्वरी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्ष 2024 में जहां उन्होंने मुंजा जैसी 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, वहीं वेदा और 'महाराज' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता। अब जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में उन्हें मुंजा और वेदा में शानदार अभिनय के लिए 'आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस बाय अ यंग टैलेंट' के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।
शर्वरी ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, वर्ष 2024 मेरे करियर का सबसे खास साल रहा है। इस साल मुझे जितनी भी शानदार फिल्में और किरदार मिले, वो मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। दर्शकों से मिले प्यार ने मुझे इस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है और ये अवॉर्ड भी उन्हीं को समर्पित है।
शर्वरी ने अपनी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं दिनेश विजन, आदित्य सर्पोतदार, निखिल आडवाणी, मोनीषा, मधु, आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा सर की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे ये मौके दिए।” शर्वरी फिलहाल यशराज फिल्मस की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

  • admin

    Related Posts

    बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

    मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

    इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

    मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI