सप्ताह के पहले दिन शेयर बाज़ार में धमाकेदार तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी चमके, टॉप 10 शेयरों में जबरदस्त उछाल

मुंबई 
अमेरिका से लेकर जापान, कोरिया और हांगकांग तक के बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने भी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार शुरुआत की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 450 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने ओपनिंग के साथ ही 150  अंकों से अधिक की छलांग लगा दी. शुरुआती कारोबार के दौरान जहां लार्जकैप कंपनियों में Infosys, Tech Mahindra के शेयर सबसे तेज दौड़ लगाते हुए नजर आए. 

सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत 
शेयर मार्केट (Stock Market) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 84,929.36 की तुलना में उछाल के साथ 85,000 के पार खुला और फिर अचानक तेज रफ्तार पकड़ते हुए 450 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 85,406 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया और फिर कुछ मिनटों में ही ये 500 अंक से ज्यादा चढ़ गया. NSE Nifty ने भी सेंसेक्स से कदम से कदम मिलाकर कारोबार की शुरुआत की और अपने पिछले बंद 25,966 की तुलना में उछलकर 26000 के पार ओपन हुआ. इसके बाद इसमें भी तूफानी तेजी आई और ये इंडेक्स 150 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 26,125 के लेवल पर जा पहुंचा. 

खुलते ही रॉकेट बने ये 10 शेयर 
शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के शेयर ओपनिंग के साथ ही रॉकेट बने नजर आए. BSE लार्जकैप में शामिल Infosys Share (2.20%), Tata Steel Share (1.50%) और Tech Mahindra Share (1.20%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल GVTD Share (10%), KEI Share (5%), SAIL Share (3.50%), National Ashok Leyland Share (2%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. स्मॉलकैप में देखें, तो यहां पर Spectrum Share (12%), QuadFuture Share (11.25%) और JWL Share (10%) की तेजी में था. 

विदेशों से मिले थे Good Signal
भारतीय शेयर बाजार में तेजी के लिए विदेशों से पहले ही पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे थे. जहां बीते सप्ताह अमेरिकी शेयर मार्केट (US Stock Market) हरियाली देखने को मिली थी, तो वहीं सोमवार को लगभग सभी एशियाई बाजार तेज रफ्तार के साथ ओपन हुए. जापान का निक्केई (Japan Nikkei) 1.90% से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का Hangseng भी 80 अंक चढ़कर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा South Korea Kospi इंडेक्स 1.80% की बढ़त में था. बात Gift Nifty की करें, तो ये भी अपनी ओपनिंग के साथ ही ग्रीन जोन में बना हुआ था. 

admin

Related Posts

क्रूड ऑयल से बनती हैं ये 50 चीजें, जिनमें प्लास्टिक, पेंट और टूथपेस्ट भी शामिल

 नई दिल्ली ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग से सिर्फ तेल और गैस का संकट ही नहीं बढ़ा है. इस जंग से हमारी रोजमर्रा की जरूरतों के समान पर भी…

Mini Cooper S Victory Edition का भारत में हुआ लॉन्च, कीमत और डिजाइन की पूरी जानकारी

मुंबई   कार निर्माता कंपनी Mini India ने भारतीय बाजार में अपनी MINI Cooper S Victory Edition लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को 57.50 लाख रुपये की शुरुआती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?