शरद पवार के नेता करा रहे थे बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव, पड़ा भारी, पुलिस ने शुरू किया ऐक्शन, दर्ज हुआ केस

मुंबई
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मरकाडवाड़ी गांव में बैलेट पेपर से अलग ही चुनाव कराना एनसीपी-एसपी के नेता उत्तम जानकार को भारी पड़ा है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और 88 समर्थकों को भी इसमें नामजद किया गया है। गांव में उत्तम जानकार और उनके समर्थकों की ओर से बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा था। कहा जा रहा था कि ईवीएम से चुनाव सही से नहीं हुआ और गड़बड़ी हुई थी। इसलिए उसका अंतर दिखाने के लिए बैलेट पेपर से इलेक्शन हो रहा था। इससे पहले पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ दोबारा अपने मन से चुनाव कराने को लेकर केस दर्ज किया है।

उत्तम जानकार ने मालशिरस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। फिर भी उनका कहना है कि चुनाव से सही नहीं कराया गया और इसीलिए नए सिरे से बैलेट पेपर से इलेक्शन कराने का फैसला लिया गया। मंगलवार को मालशिरस विधानसभा सीट के तहत आने वाले गांव मरकाडवाड़ी में करीब 200 लोग जुटे थे। इन लोगों का कहना था कि वे बैलेट पेपर से वोट डालेंगे। इससे पता चलेगा कि किसने किसका साथ दिया है और फिर ईवीएम में ऐसी तस्वीर क्यों सामने नहीं आई। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई तो प्रक्रिया बंद कराई गई और कई लोगों अरेस्ट किया गया।

गांव के काफी लोगों ने वोटिंग के बाद सवाल उठाए थे। उनका कहना कि हमने जिस पार्टी के लोगों को वोट था, बूथ की लिस्ट में वह पीछे हैं। इसके बाद ग्रामीणों का कहना था कि हमें बैलेट पेपर के माध्यम से ही चुनाव करा लेना चाहिए। इससे हम तय कर पाएंगे कि आखिर गांव के वोट गलत जगह ट्रांसफर हो गए या फिर ईवीएम में खामी थी। इसी को लेकर वोटिंग कराई जा रही थी, लेकिन तब तक प्रशासन अपना दल लेकर पहुंचा और कार्यक्रम को रुकवा दिया। बता दें कि ईवीएम को लेकर कांग्रेस, एनसीपी-एनसीप, उद्धव सेना समेत कई दलों ने सवाल उठाए हैं।

admin

Related Posts

घुसपैठियों पर सरकार का सख्त रुख: अमित शाह ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जोर दिया कि अगर भारत नक्सलियों से मुक्त हो सकता है, तो वह घुसपैठियों से भी मुक्त हो सकता है।…

नेपाल में तनाव चरम पर: मस्जिद के सामने संगीत को लेकर झड़प, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू लागू

काठमांडू नेपाल के मधेश प्रांत स्थित Rautahat District में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। जिला मुख्यालय गौर समेत कई इलाकों में शनिवार दोपहर 1 बजे से अगली सूचना तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे