शांति निकेतन हिल जाएगा: मिहिर की अय्याशी का भंडाफोड़, तुलसी ने लिया रिश्ता तोड़ने का फैसला

मुंबई 
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में फाइनली वो वक्त आ गया, जब तुलसी अपने पति मिहिर से उसकी करतूतों के लिए सवाल पूछेगी। तुलसी के ज्यादातर सवालों का मिहिर के पास कोई जवाब नहीं होगा। नोयोनिका वाले किस्से के साथ-साथ मंदिरा वाला किस्सा भी जुड़ेगा। मिहिर इशारों-इशारों में माफी मांगने की कोशिश करेगा, लेकिन तुलसी के सामने उसकी एक नहीं चलेगी।

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी विरानी घर छोड़कर चली जाएगी। तुलसी अपना सामान लेकर सीढ़ियों से उतर रही होगी जब उसका बेटा ऋतिक पूछेगा कि मां आप कहां जा रही हैं? बाकी लोग भी यही सवाल करेंगे। जवाब में तुलसी कहेगी कि मिहिर से पूछो क्या हुआ है। सभी लोग जाकर मिहिर से सवाल करना शुरू करेंगे, लेकिन वो किसी पत्थर की मूर्ति की तरह अपनी जगह पर खड़ा रहेगा।

मिहिर से रिश्ता खत्म करेगी तुलसी
कुछ ही देर बाद किरण माहौल को समझते हुए मोर्चा संभालेगा और सभी को बताएगा कि मुझे पता है तुलसी भाभी क्यों मिहिर भईया से नाराज हैं। क्योंकि उनकी जिंदगी में एक दूसरी औरत आ गई है। इसके बाद तुलसी विरानी को आंखों में अंगारे लिए यह कहते हुए दिखाया गया है कि मैं मिहिर विरानी से अपना रिश्ता तोड़ती हूं। भले ही दोनों में तलाक नहीं हुआ है, लेकिन तुलसी का इतना कहना ही शांति निकेतन को हिलाकर रख देगा।

कहानी में आ सकते हैं कौन से ट्विस्ट?
बात करें कि सीरियल में आगे कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं तो माना जा रहा है कि परिवार के लोग फिर एक बार मिहिर और तुलसी को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे, लेकिन क्या तुलसी मानेगी? क्या वो इस बार मिहिर को माफ करेगी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक दर्शकों को नहीं मिले हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी