शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, उम्मीद करते हैं आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं: बुमराह

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जो 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित एडिलेड टेस्ट मैच के साथ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे या नहीं इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि बुमराह ने उनको लेकर अहम अपडेट दिया है। शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। इसके बाद से वह इंजरी और सर्जरी के चलते टीम से बाहर रहे हैं, हाल में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। जहां बंगाल की ओर से उन्होंने सात विकेट भी चटकाए थे।

मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब बुमराह से शमी की फिटनेस पर अपडेट पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शमी भाई ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, और वह इस टीम का बहुत अहम हिस्सा हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैनेजमेंट उनके ऊपर नजर गड़ाए हुए है, उम्मीद करते हैं कि चीजें ठीक रहें और हो सकता है आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देख पाएं।’

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कप्तान रोहित शर्मा और शमी साथ में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे और एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे। पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जा रहा है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच काफी लंबा गैप है। एडिलेड में खेला जाने वाला सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा।

admin

Related Posts

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

बैंगलुरु  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए अब तक “होम” का मतलब सिर्फ एक ही था चिन्नास्वामी स्टेडियम शोर, छोटे बाउंड्री और बीच में विराट कोहली  यही RCB की पहचान रही…

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

RCB vs SRH IPL 2026 Bengaluru Weather Update रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का मजा किरकिरा हो सकता है, क्योंकि 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश के आसार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI