इंदौर कॉलेज में रैगिंग की शर्मनाक घटना: छात्र को घंटों बंधक बनाकर किया टॉर्चर, 4 आरोपी स्टूडेंट्स पर गिरी गाज

इंदौर
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर ने धोखे से जूनियरों को अपने निजी फ्लैट पर बुलाया। उनसे मारपीट की और तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। जूनियरों को शराब व सिगरेट पीने पर मजबूर किया गया। इस मामले में एमबीबीएस 2025 बैच के विद्यार्थियों ने यूजीसी की नेशनल एंटी-रैगिंग सेल में शिकायत की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 बैच के सीनियर छात्रों ने बंधक बना कर उनके साथ ये हरकत की।

4 सीनियर छात्र निलंबित
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि यूजीसी में शिकायत 18 नवंबर को दर्ज कराई थी। 20 नवंबर को कॉलेज की एंटी-रैगिंग सेल ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और चार सीनियर मेडिकल छात्रों को एक-एक माह के लिए निलंबित कर दिया है।
 
करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा
शिकायत में जूनियरों ने बताया है कि उनके ही एक बैच मेट ने उन्हें झांसे में लेकर फ्लैट तक पहुंचाया। उन्हें यह नहीं पता था कि फ्लैट में सीनियर रहते हैं। इस कारण वे लोग सीनियरों के जाल में फंस गए। उन्हें करीब तीन घंटे तक वहीं रोके रखा गया। मारपीट की गई। जूनियर इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने शिकायत में यह भी लिखा है कि कृपया हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करें और कार्रवाई करें।

दो वर्षों में रैगिंग के सात मामले सामने आए
बता दें कि इससे पहले अक्टूबर माह में भी रैगिंग की घटना सामने आई थी। जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रथम वर्ष की पीजी छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह इतना परेशान हो गई कि वह मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर 14 दिन की छुट्टियों पर अपने घर चली गई। यह भी आरोप लगाया था कि इससे चार माह में उसका वजन 22 किलो कम हो गया था। हालांकि बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। इस मेडिकल कालेज में दो वर्षों में रैगिंग के सात मामले सामने आ चुके हैं।

admin

Related Posts

कर्नल सोफिया विवाद: मंत्री विजय शाह ने मीडिया से दूरी बनाई, 9 फरवरी को होगी मामले की सुनवाई

भोपाल  भाजपा प्रदेश मुख्यालय में  समस्याएं सुनने पहुंचे जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह उस वक्त असहज नजर आए, जब मीडिया ने उनसे सुप्रीम कोर्ट में लंबित प्रकरण को लेकर सवाल…

उमरिया में 7° तापमान, 10 जिलों में हल्का कोहरा, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में पारा लुढ़केगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार रात तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। इससे सर्दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका