शहजाद पूनावाला ने राहुल और तेजस्वी पर कसा तंज- दोनों नेताओं के अहंकार को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी

नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के अंदर जो अहंकार भरा है, उसे बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में चकनाचूर करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने इंडी अलायंस में पड़ रही दरार पर कहा कि इंडी गठबंधन और अब कांग्रेस पार्टी में भी राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनका मानना है कि उनके परिवार का अधिकार संवैधानिक ढांचे से ऊपर है। जब वे कर्नाटक, तेलंगाना या हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतते हैं और लोकसभा में चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग की प्रशंसा की जाती है। लेकिन, अगर वे महाराष्ट्र या हरियाणा में हार जाते हैं, तो वे चुनाव आयोग को दोष देना शुरू कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि वह बिहार चुनाव हारने वाले हैं, इसीलिए वो चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। अब तो जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा है कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीतती तो वो चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को भी समझना चाहिए कि मैच फिक्सिंग इलेक्शन कमीशन ने नहीं की। अगर मैच फिक्सिंग हुई है तो वो इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुई। जब देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया। जिसे इस वर्ष 50 साल पूरे हो रहे हैं। उस समय का जो लोकतंत्र था, उसे मैच फिक्सिंग कहा जाना चाहिए।
कर्नाटक में हुए घोटाले पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का यह मॉडल है। पहले यह झूठे वादे करते हैं और फिर बाद में जनता को लूटते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दूसरी ओर बिहार में राजद के कार्यकाल में जॉब के बदले में जमीन का घोटाला किसी से छिपा नहीं है। गरीबों की जमीनों को कब्जा किया गया।
तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि जिसकी पार्टी का इतिहास चारा चोरी का रहा हो, उसे आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में देख लेना चाहिए। तेजस्वी यादव ऐसा करके अपनी सामंतवादी सोच दिखा रहे हैं। यह लोग जो अंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखते हैं। संविधान से पहले यह परिवार को आगे रखते हैं। इनके अहंकार को जनता जवाब देगी।

admin

Related Posts

कांग्रेस ने तय किया, बंगाल में ममता के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन एजेंडा क्या रहेगा?

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं. लेकिन, अभी से ही संकेत मिलने लगे हैं कि बंगाल की लड़ाई भी लगभग दिल्ली और बिहार जैसी…

दिल्ली में एमपी बीजेपी के नेताओं की बैठक, पार्टी में बदलाव के संकेत, हेमंत खंडेलवाल होंगे केंद्र में

भोपाल  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने डिनर डिप्लोमेसी का फॉर्मूला अपनाते हुए प्रदेश के सभी सांसदों को सहभोज पर बुलाया। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार