शहजाद पूनावाला ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच में कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र रच कर रंगनाथ मिश्रा रिपोर्ट में डाला था कि ओबीसी, एससी, एसटी समाज का आरक्षण छीन कर मुस्लिम वोट बैंक को देना है। कांग्रेस ने यह करने की शुरुआत भी की थी। यूपीए के जमाने में बिल भी बनाए जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सलमान खुर्शीद ने आकर ऐलान भी किया था कि 27 फीसद ओबीसी आरक्षण से हम एक चंक काटकर मुस्लिम को धार्मिक आधार पर दे देने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने जामिया और एएमयू में एससी, एसटी समाज के आरक्षण को भी खत्म करने का काम किया।

केवल यही नहीं आज जब उनकी सरकार कर्नाटक में है तो वहां पर भी धार्मिक आधार पर आरक्षण की बातें करके कांग्रेस ओबीसी समाज के आरक्षण में सेंधमारी करके वो मुस्लिमों को देना चाहती है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जब 77 ओबीसी जातियों में 75 ओबीसी जाति मुस्लिमों की जोड़ी गई तो उस पर भी एक शब्द नहीं बोला। हाईकोर्ट ने इसको स्ट्राइक डाउन किया। सुप्रीम कोर्ट में ये मामला गया, पर कांग्रेस जो ओबीसी-ओबीसी करती है वो एक भी बार ओबीसी समाज के अधिकार मारे जाने पर एक शब्द नहीं बोल पाती है, इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस केवल ओबीसी का चोला पहनकर हिंदू समाज को बांटने के लिए आती है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि मैं खुद मुस्लिम समाज से हूं और पसमांदा होने के नाते मुझे पता है कि मुस्लिम समाज में किस प्रकार का भेदभाव होता है। अशरफ समाज तो पसमांदा समाज को मस्जिदों में नहीं घुसने देता, साथ में बैठने नहीं देता, कई जगहों पर भारी भेदभाव होता है।

राहुल गांधी और उनका इकोसिस्टम इन पिछड़े मुसलमानों के लिए इन पसमांदाओं के लिए कभी एक शब्द नहीं बोलता। उन्होंने पूछा कि यदि आप पिछड़ों के इतने बड़े हमनवा हैं तो कभी क्यों नहीं बोलते। केवल हिंदुओं को बांटो, मुस्लिम समाज में वोट बैंक जिहाद कराओ, यही इनका एक पूरा का पूरा लक्ष्य है।

 

 

admin

Related Posts

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

कांग्रेस नेता सतीशन पर बड़ा दावा: जीत के लिए RSS से मांगी थी मदद

कोच्चि संघ के एक जाने-माने नेता आर.वी. बाबू ने शनिवार को दावा किया कि यूडीएफ के चेयरमैन और कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने 2001 और 2006 में राज्य विधानसभा चुनाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच