हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ा शाहरुख खान बने नंबर वन अमीर एक्टर

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ऑफिशियली अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। 1.4 अरब डॉलर (12,490 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए है। 1 अक्टूबर 2025 को 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' की लिस्ट जारी हुई। फिल्म इंडस्ट्री में करीब 33 साल बिताने वाले 'किंग खान' ने हॉलीवुड स्टार्स टॉम क्रूज और टेलर स्विफ्ट को पछाड़ दिया है।

'हुरुन' की लेटेस्ट रिपोर्ट इंटरनेशनल लेवल पर शाहरुख खान के प्रभाव को दिखाती है। इसमें कहा गया है, 'बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59 साल के) 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं।'

शाहरुख ने इन हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ा
शाहरुख खान की संपत्ति अब कई इंटरनेशनल स्टार्स से ज्यादा है। उन्होंने टेलर स्विफ्ट को पछाड़ा है, जिनकी संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफील्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर), टॉम क्रूज (600 मिलियन डॉलर) शामिल हैं।

अमीरी में देश में भी नंबर वन हैं शाहरुख
देश की बात करें तो शाहरुख कई साल से यहां अमीर एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। हुरुन की लिस्ट के अनुसार, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन जूही चावला 7,790 करोड़ रुपये की संपत्ति (फैमिली सहित) के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

शाहरुख ने कहां-कहां किया है निवेश?
तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे शाहरुख खान के निवेशों में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस, एक वीएफएक्स स्टूडियो, कई क्रिकेट टीमें और मिडिल ईस्ट में बड़ी रियल एस्टेट प्रॉपर्टी शामिल हैं।

शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड
उन्हें हाल ही में 'जवान' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने उनके बेटे आर्यन खान की बतौर निर्देशक वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का निर्माण किया है। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और खूब धमाल मचाया। फिल्मों की बात करें तो शाहरुख के पास 'किंग' मूवी है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी रही इस मूवी में उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं।

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी