48 घंटों में कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं ने MP में बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल।

उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं ने फिर मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल में दिन के तापमान में सोमवार के अधिकतम तापमान की तुलना में 6.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। धार में शीतल दिन रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी दो-तीन दिन तक सर्दी के तेवर काफी तीखे बने रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ग्वालियर, चंबल, रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा। शेष संभाग के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा बना रहा।

रीवा एयरपोर्ट पर 50 मीटर दृश्यता
सबसे कम 50 मीटर दृश्यता रीवा एयरपोर्ट पर दर्ज की गई। रात का सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही सोमवार के अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री की तुलना में 6.4 डिग्री कम रहा। दिन का सबसे कम 19.5 डिग्री तापमान सतना में रिकार्ड किया गया।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय
वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी एवं उससे लगे उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। अभी दो-तीन दिन में प्रदेश में ठंड के तेवर काफी तीखे हो सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।

admin

Related Posts

इंदौर में आधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर सॉर्टिंग प्लांट का शुभारंभ कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि इंदौर जिले के ग्राम अरण्या में अत्याधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर सॉर्टिंग प्लांट का शुभारंभ से क्षेत्र…

नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, ‘ऑपरेशन फेस’ में दूसरी कामयाबी

नरसिंहपुर जिले में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन फेस’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। फर्जी सिम कार्डों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया