सड़क दुर्घटना में घायल सात लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल

रतलाम जिले के थाना बड़ावदा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। डायल-112 टीम की तत्परता से घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका। 12 मार्च को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 

भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बड़ावदा क्षेत्र में बाबा फरीद दरगाह के पास तूफान गाड़ी और मिनी लोडिंग वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एफआरव्ही-13 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर आरक्षक  अंतर सिंह एवं पायलट  अंकित परमार ने पाया कि तूफान गाड़ी और मिनी लोडिंग वाहन की भिड़ंत में सात व्यक्ति घायल हो गए थे। स्थिति को देखते हुए डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से सिविल अस्पताल जावरा पहुँचाकर भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस हर आपात स्थिति में आमजन की सहायता और जीवन रक्षा के लिए सदैव सजग और समर्पित है।

admin

Related Posts

जूनियर डॉक्टरों की मांग पूरी: MP में बढ़ा स्टाइपेंड, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

भोपाल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 2.94 के आधार पर यह वृद्धि करते हुए एक अप्रैल 2025…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अल्प प्रवास पर संभाग के शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में नक्षत्र गार्डन पहुंचकर विधायक  देवेंद्र जैन के पुत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई

दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त