PCB को झटका, ICC ने मैच रेफरी हटाने से किया इनकार – एशिया कप 2025 पर उठे सवाल

नई दिल्ली
एशिया कप 2025 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद कर लिया था। इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने आईसीसी से भी शिकायत की, लेकिन आईसीसी ने पीसीबी की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने डिमांड की थी कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाया जाए, अन्यथा वे एशिया कप का बॉयकॉट कर देंगे।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो इसकी जानकारी कल रात पीसीबी को दे दी गई है। यह पीसीबी की मांग पर आईसीसी का औपचारिक जवाब है। कहा जा रहा है कि पीसीबी, पाइक्रॉफ्ट की उस भूमिका से नाराज है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को टॉस के दौरान भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाने के लिए कहा था। हालांकि, आईसीसी ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि ऐसा समझा जाता है कि मैदान पर मौजूद एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) अधिकारियों ने पाइक्रॉफ्ट को बताया था कि टॉस के दौरान कोई कप्तान हाथ नहीं मिलाएगा।

आईसीसी के पत्र ने इस बात को स्पष्ट कर दिया और पाकिस्तान के इस विश्वास का खंडन किया कि मैच रेफरी भारतीय टीम की ओर से काम कर रहे थे। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद बताया भी था कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ क्यों नहीं मिलाया? दोनों ने एक सुर में कहा था कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों के दर्द को समझते हुए और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं के सम्मान में उन्होंने ऐसा किया था। अब देखना ये है कि क्या पाकिस्तान अपनी उस धमकी पर टिका रहेगा? जिसमें उसने कहा था कि अगर मैच रेफरी नहीं हटाए गए तो वे एशिया कप से बॉयकॉट कर देंगे?

admin

Related Posts

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

हैदराबाद आज सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की दोपहर साढ़े तीन बजे से हैदराबाद के राजीव…

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू