1414 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ

मुंबई
शेयर बाजार की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसकी वजह से निवेशकों तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स आज 1414.33 अंक या फिर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 73,141.27 अंक रहा है।

30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद
बाजार की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक शेयर सेंसेक्स में 7 प्रतिशत से अधिक टूट कर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, सेंसेक्स में सिर्फ एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

318 कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
सेंसेक्स की 29 कंपनियों के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। निफ्टी में 318 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। बता दें, निफ्टी के डाटा के अनुसार 2972 स्टॉक आज ट्रेड हुआ है। जिसके में 489 कंपनियों के शेयरों में ही तेजी देखने को मिली। जबकि 2416 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

 शेयर मार्केट में आए भूचाल से सेंसेक्स 1313.97 अंकों का गोता लगाकर 73,298.46 के लेवल पर आ गया है। इसमें 1.77 पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 22145 पर आ गया है। इंडसइंड बैंक में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है। टेक महिंद्रा 5.52 पर्सेंट लुढ़क चुका है। विप्रो, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 4 फीसद से अधिक टूटकर निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।

 शेयर मार्केट अभी भी गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स 970 अंक नीचे 73642 के लेवल पर है। जबकि, गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 22244 पर ट्रेड कर रहा है। अब सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर आ गए हैं।

 आज बाजार में हर सेगमेंट में बिकवाली देखी गई। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 2% के करीब गिरावट देखी गई। पतंजलि फूड्स, ग्रेन्यूल्स इंडिया, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, दीपक फर्टिलाइजर्स, रेडिंगटन आदि शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। हालांकि, केईआई इंडस्ट्रीज, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, पॉलीकैब इंडिया, आईईएक्स, आरआर केबल, कोल इंडिया आदि शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई।

शुक्रवार को 11:10 बजे तक, 71 बीएसई-लिस्टेड शेयर अपर सर्किट और 344 बीएसई-लिस्टेड शेयर लोअर सर्किट में बंद थे। इसी तरह, 11:15 बजे तक, 38 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का उच्च स्तर छुआ, जबकि 714 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का निचला स्तर छुआ।

 शेयर मार्केट में आज आए भूचाल की वजह से सेंसेक्स 1003 अंकों का गोता लगाकर 73615 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 308 अंकों की बड़ी गिरावट है और यह 22237 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप और स्मॉल कैप में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो में 3.04 और आईटी में 3.63 पर्सेंट की भारी भरकम गिरावट है। कोई इंडेक्स हरे निशान पर नहीं है।

शेयर मार्केट में आज एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 974 अंकों का गोता लगाकर 73638 पर आ गया है। निफ्टी को भी 276 अंकों का झटका लगा है। अब यह 22268 के लेवल पर आ गया है।अब यह 22276 के लेवल पर आ गया है। टॉप लूजर्स में इंडसइंड बैंक (-5.66%) , टेक महिंद्रा (-4.06%) , महिंद्रा एंड महिंद्रा (-4.16%) , विप्रो (-3.80%) और एचसीएल टेक (-3.02%) बढ़े नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टॉप गेनर्स में कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम हैं।

  • admin

    Related Posts

    Budget 2026: विकास या चुनौती? Experts की राय से जानें भारत की अगली चाल

    नई दिल्ली वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय गंभीर अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अमेरिका में बढ़ती महंगाई और ऊँची ब्याज दरों ने निवेश की रफ्तार धीमी कर दी है,…

    स्थानीय नहीं, वैश्विक: भारत का बजट अमेरिका, ब्रिटेन और IMF की फोकस लिस्ट में

    नई दिल्ली जब दुनिया युद्ध, महंगाई, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक तनावों से जूझ रही है, ऐसे वक्त में भारत का आम बजट सिर्फ घरेलू दस्तावेज नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 0 views
    जोकोविच vs अल्कारेज फाइनल सेट! ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को दी करारी शिकस्त

    हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 0 views
    हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

    टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 1 views
    टाटा स्टील मास्टर्स: युवा सितारे गुकेश का मुकाबला अनुभवी अरविंद चिदंबरम से

    सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 1 views
    सेलेक्शन कमेटी सख्त: मनप्रीत और दो अन्य खिलाड़ी बाहर, नई रणनीति के संकेत

    ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियन ओपन में ओलिविया गैडेकी व जॉन पीयर्स बने मिश्रित डबल्स चैंपियन

    टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 1 views
    टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया