सिंगरौली में भी आया हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, दो शातिर महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

 सिंगरौली में भी आया हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, दो शातिर महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

सरई पुलिस ने की कार्रवाई, सरपंच मझौली पाठ से महिला मांग रही थी 10 लाख कैश

सिंगरौली

सिंगरौली  जिले में हनी ट्रेप से जुडे एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। हनी ट्रेप से जुडे दो शातिर महिलायें दो पुरूष के सहारे मझौली पाठ के सरपंच को फसाने और 10 लाख रूपये ऐठने का षड़यंत्र  रच रही थी। जहां सरपंच की रिपोर्ट पर पुलिस ने छानबीन करते हुए दो महिलायें समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सरई पुलिस को सफलता मिली है। सरपंच से 10 लाख रूपये की डिमांड की जा रही थी।

सरई थाना टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया के मुताबिक ग्राम सरपंच मझौली पाठ देवी सिंह ने सरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक रंजना सिंह नाम की महिला फोन से बातचीत कर संबध बनाने को दबाव डालने पर सहमति से संबध बनाने पर अगले ही दिन उक्त महिला एवं उसकी एक भाभी द्वारा मोबाइल पर 10 लाख रुपये मांगने और नही देने पर बलात्कार एवं अपहरण के मामले में फसाने के लिये धमकी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 308(7) 3(5), बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया। इस दौरान सरई पुलिस ने विवेचना पीड़ित को फोन कर फसाने वाली लड़की अभिरक्षा में ली गई। पकड़ी गई विमला साकेत निवासी कुर्सा थाना जियावन ने बताया की इसके द्वारा सरई में रहने वाले इम्तियाज अली नाम के व्यक्ति से मिलकर पूरा षड़यंत्र पूर्वक सरपंच मझौली पाठ का मोबाइल नम्बर देकर बात कर अपना असली नाम छिपाकर फसाने एवं इस कार्य में अपनी रिस्ते की बुआ ममता साकेत , फूफा राजकुमार साकेत का भी शामिल होना स्वीकार की। जहां उक्त आरोपियों को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। टीआई ने आगे बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में धनवान व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें इस प्रकार के प्रकरणों में फसाने की बात स्वीकार की। चारों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

 बुआ-फुफा भी शामिल
पुलिस ने जब आरोपी युवती को  दबोचकर पूछताछ करने लगी तो उस दौरान युवती ने अपना असली नाम उजागर की । पहले वह रंजना बन कर उगाही-बगाही ब्लैकमेलिंग कर रही थी और इस ब्लैकमेलिंग में इसकी बुआ व फुफा शामिल थे और पुलिस के कड़ी पूछताछ के बाद युवती ने अपना असली नाम ममता बताई है। सरई पुलिस ने इसी कड़ी से आगे बढ़ते हुए शातिर कथन के अनुसार तीन अन्य आरोपियों को दबोचते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिले में इस तरह का सनसनी खेज मामला पहली बार सामने आने पर लोगबाग जहां तरह-तरह की चर्चाए कर रहे है। वही सरई पुलिस के इस कार्रवाई से लोग जहां खुश है। वही लोगबाग ऐसे फ्र ाड लोगों से बचने के लिए लोग सलाह दे रहे हैं।
 जितेंद्र सिंह भदौरिया SHO थाना सरई जिला सिंगरौली।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश के 42 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बर्बाद, 14 जिलों में आज भी खतरे का अलर्ट

    भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट ली है कि हालात चिंताजनक बन गए हैं। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार पिछले 72 घंटों से सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा में सिंधी समाज का अहम योगदान

    व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में होगी सिंधी समाज की पंचायत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?