एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन, शादी कार्यक्रम के दौरान आया था हार्ट अटैक

सतना
एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन हो गया है। वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके थे। एक शादी समारोह के दौरान अचानक वे गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

दरअसल, सतना के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव खजुराहो में स्थित एक होटल में आयोजित बीजेपी नेता रविंद्र सेठी के भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
 
विश्व जल योगी के रूप में थी विशेष पहचान
सतना शहर के कोलगवा क्षेत्र के निवासी लक्ष्मी यादव विश्व जल योगी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने महज 14 वर्ष की उम्र से ही जल के अंदर योग करना शुरू किया था। वे करीब 6 फीट गहरे पानी में बड़ी आसानी से जलयोग करते थे। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाकर जलयोग किया था। उनका यह अनूठा जलयोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

लक्ष्मी भाई कहकर बुलाते थे लोग
लक्ष्मी यादव का व्यवहार सरल, सौम्य और सभी के प्रति मिलनसार था, जिसके कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। सतना जिले में लक्ष्मी यादव को लोग 'लक्ष्मी भाई' के नाम से जानते थे। बड़े लोग उन्हें लक्ष्मी भाई और लोग भाई कहकर पुकारते थे।

  • admin

    Related Posts

    रातों-रात इंदौर में हुआ भयावह हादसा, आग में जलकर 8 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    इंदौर  इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक घर में भीषण आग लई। इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों…

    एमपी के 40 IAS अधिकारी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तैनात, आयोग ने भेजे ऑब्जर्वर

    भोपाल  देश के विभिन्न राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश कैडर के 40 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी