लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम नाई का निधन

बीकानेर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुके किशनाराम नाई का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी तथा सीने में संक्रमण की बीमारी से जूझ रहे थे। श्री डूंगरगढ़ स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार दोपहर 2 बजे श्रीडूंगरगढ़ के कालू रोड स्थित मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पड़पोते करण आशीष जाड़ेवाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने वर्ष 1956 में राजनीति में कदम रखा था और भाजपा के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन, भाजपा बीकानेर देहात और चूरू जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। उल्लेखनीय है कि पहले श्रीडूंगरगढ़ चूरू जिले का हिस्सा था, तब वे चूरू भाजपा देहात अध्यक्ष बने। बाद में जब यह क्षेत्र बीकानेर जिले में सम्मिलित हुआ तो उन्होंने बीकानेर देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 1990 में वे पहली बार चर्चा में तब आए जब उन्होंने दिग्गज नेता कुंभाराम आर्य को पराजित कर विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद 1993 में जब भैरोंसिंह शेखावत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, तब किशनाराम नाई ने 'संकटमोचक' की भूमिका निभाते हुए सरकार को संभालने में अहम योगदान दिया और इसी के चलते वे शेखावत के विश्वासपात्रों में गिने जाने लगे।

किशनाराम नाई के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा नेता अशोक भाटी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उन्हें एक जुझारू, अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने सदैव पिछड़े वर्ग और ग्रामीण जनमानस की आवाज को बुलंद किया। उनके निधन को क्षेत्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी: जयपुर में अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    जयपुर ब्राह्मण जाति को लेकर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर विवादित फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ जयपुर के बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसी…

    जयदीप बिहाणी का बड़ा आरोप, बोले – क्रीड़ा परिषद रच रही आरसीए को कमजोर करने की साजिश

    जयपुर राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष और विधायक जयदीप बिहाणी ने जयपुर में चल रहे आईपीएल आयोजनों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोहित शर्मा IPL के इतिहास में अब तक सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने

    • By admin
    • April 21, 2025
    • 1 views
    रोहित शर्मा IPL के इतिहास में अब तक सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने

    नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक स्पर्धा अब 24 मई को पंचकूला से बेंगलुरु स्थानांतरित

    • By admin
    • April 21, 2025
    • 1 views
    नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक स्पर्धा अब 24 मई को पंचकूला से बेंगलुरु स्थानांतरित

    भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ईशान-श्रेयस को मिला इनाम, अभिषेक-वरुण की भी एंट्री

    • By admin
    • April 21, 2025
    • 0 views
    भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ईशान-श्रेयस को मिला इनाम, अभिषेक-वरुण की भी एंट्री

    आज केकेआर के खिलाफ भिड़ेगी गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ पर होगी नजरें

    • By admin
    • April 21, 2025
    • 0 views
    आज  केकेआर के खिलाफ भिड़ेगी गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ पर होगी नजरें