प्रदेश में 3 नगरीय निकायों का चयन पायलेट प्रोजेक्ट, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

भोपाल
शहरी क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लागू दीनदयाल जन-आजीविका योजना ‍(शहरी) भोपाल, इंदौर और उज्जैन जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई है। उल्लेखनीय है कि  प्रदेश में केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय ने 23 सितम्बर 2013 में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना (एसजेएसआरवाई) के स्थान पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना – "राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन" (डे-एनयूएलएम) को शुरू किया था। डे-एनयूएलएम योजना की अवधि प्रदेश में 30 सितम्बर 2024 को समाप्त हो गयी। इसके स्थान पर केन्द्र सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय ने एक अक्टूबर 2024 से देशभर में नवीन मिशन "दीनदयाल जन आजीविका योजना" (शहरी) लागू की है।

दीनदयाल अन्त्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

प्रदेश में दीनदयाल अन्त्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत सितम्बर 2013 से सितम्बर 2024 तक 65 हजार 599 स्व सहायता समूह 2309 एरिया लेबल फेडरेशन और 106 सिटी लेबल फेडरेशन का गठन किया जा चुका है। इन संगठनों से जुड़कर 6 लाख 50 हजार से ज्यादा महिलाओं ने शहरी स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने संगठन को मजबूती प्रदान की है। मिशन के अंतर्गत 36 हजार 448 स्व सहायता समूहों को आवर्ती निधि के रूप में करीब 36 करोड़ 45 लाख रूपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। इसी प्रकार 633 एरिया लेबल फेडरेशन को आवर्ती निधि के रूप में 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रूपये प्रदाय किये जा चुके हैं। प्रदेश में 19 हजार 14 स्व सहायता समूहों को 185 करोड़ 40 लाख रूपये की राशि व्यावसायिक गतिविधियों के लिये ऋण के रूप में बैंकों से उपलब्ध कराई गई है।

डे-एनयूएलएम योजना में व्यक्तिगत मदद

प्रदेश में डे-एनयूएलएम योजना के स्वरोजगार कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं  का व्यवसाय करने के लिये ऋण के रूप में आर्थिक मदद देने के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश की करीब 30 हजार महिलाओं को 253 करोड़ रूपये की राशि ऋण के रूप में विभिन्न बैंकों से उपलब्ध कराई गई है। शहरी क्षेत्र की यह महिलाएँ सफलता पूर्वक अपना व्यवसाय कर रही है। इसी के साथ पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये 346 करोड़ रूपये की राशि ऋण के रूप में दिलाई गई है। प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना के दूसरे चरण में एक लाख 30 हजार महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय करने के लिये 260 करोड़ का ऋण विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से वितरित किया गया है। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाएँ विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित हो सकें, इसके लिये अमृत-2.0 और डे-एनयूएलएम योजनाओं के संयुक्त प्रयास से महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अमृत मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इसके बेहतर परिणाम समाज में देखने को मिल रहे हैं।

 

admin

Related Posts

बुरहानपुर हत्याकांड: फर्नीचर कारोबारी के भाई ने एकतरफा प्रेम में महिला कर्मचारी की ली जान

बुरहानपुर मंगलवार दोपहर शहर के गणपति थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक फर्नीचर शोरूम संचालक ने अपने ही शोरूम में बुलाकर अपनी महिला कर्मचारी को…

रिश्वतखोरी पर वार: भोपाल में हाउसिंग बोर्ड का ऑपरेटर 5 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

भोपाल राजधानी के जवाहर चौक स्थित मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के कार्यालय में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह