महा विकास आघाड़ी को हार के करीब पहुंचता देख उद्धव गुट के सांसद संजय राउत भड़क गए, की दोबारा चुनाव कराने की मांग

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। जहां एक तरफ राज्य में बीजेपी का जादू चलता दिख रहा है और महायुति गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी महा विकास आघाड़ी का बुरा हाल है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक भाजपा सेंचुरी के करीब पहुंच गई है। इस बीच महा विकास आघाड़ी को हार के करीब पहुंचता देख उद्धव गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत भड़क गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है बल्कि दोबारा चुनाव कराने की मांग भी है। संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उन्हें लेकर मजेदार मीम भी बना रहे हैं।

संजय राउत ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भड़ास निकालते हुए कहा, “बैलेट पेपर पर फिर से चुनाव कराए जाएं। महाराष्ट्र का परिणाम जनता की राय नहीं है। नहीं! नहीं! नहीं! तीन बार नहीं। ऐसे नतीजे नहीं माने जा सकते।” संजय राउत ने इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए भी महायुति पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय राउत ने इल्जाम लगाते हुए कहा था, “चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उनका एक भी विधायक नहीं हारेगा। आखिर उन्होंने किसके भरोसे यह बात कही थी?” उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत रहे हैं और यह गद्दारी कैसे हजम की जा रही है।

इस बीच अपने बयान के बाद से संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग मजाक-मजाक में संजय राउत पर तंज कस रहे हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मींस की बहार सी आ गई है। एक यूजर ने नतीजों पर संजय राउत के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा, “संजय राउत निराश हैं। महाराष्ट्र की हार के लिए अडानी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहने का असर।” वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “महान शख्स से मिलिए, संजय राउत। इन्होंने महाराष्ट्र में अकेले पूरी शिवसेना और महा विकास आघाड़ी को बर्बाद कर दिया।” एक अन्य पोस्ट में उद्धव ठाकरे को लेकर भी बेहद दिलचस्प मीम नजर आया।

  • admin

    Related Posts

    सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

    नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

    बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

    कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने