नक्‍सलियों के IED ब्‍लास्‍ट में जवान घायल, छत्तीसगढ़-सुकमा में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षा जवानों की टीम

सुकमा।

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र में स्थित नए कैंप रायगुड़ा के पास में एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। रविवार को नक्सलियों ने तुमालपाड और रायगुडेम के बीच सड़क किनारे आईईडी ब्लास्ट किया। धमाके में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया।

आईईडी ब्‍लास्‍ट में घायल जवान का नाम पोड़ियाम विनोद है। घायल जवान डीआरजी आरक्षक के पद पर तैनात है। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जवान की स्थिति स्थिर है और वह अब खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जिला सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्र में स्थित नवीन स्थापित कैंप रायगुड़ा से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का बल एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुआ था। इस अभियान के दौरान लगभग 11 बजे रायगुड़ा के जंगल में नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के जवान आरक्षक पोड़ियाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, जवानों ने तुरंत घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। फिलहाल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों ने इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें