छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ाई , यात्रियों के समान की चेकिंग, टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू

बिलासपुर
 सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर जोनल स्टेशन में आरपीएफ ने ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। ट्रेनों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, यात्रियों के समान की भी चेकिंग की जा रही है। टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू कर दी गई है।
माइक से हो रही है घोषणा

रेलवे स्टेशनों में माइक के साथ अनाउंस किया जा रहा है। यात्रियों की रेलवे की जांच में सहयोग के लिए अपील भी की जा रही है। बिलासपुर रेलवे जोनल के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए अपील की जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर उद्घोषणा की जा रही है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर रेलवे प्लेटफॉर्म में सुविधा बढ़ा दी गई है।

कोच की हो रही है चेकिंग

रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद जोनल मुख्यालय के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। आरपीएफ की टीम कोचों की भी निगरानी कर रही है। ट्रेनों व यार्ड में खड़ी ट्रेनों की भी चेक किया जा रहा है। यात्रियों को भी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के बारे में समझाया जा राह है।
मॉकड्रिल का हुआ था आयोजन

बिलासपुर जोनल मुख्यालय में दो दिन पहले हूटर बजाकर मॉकड्रिल किया था। इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि आपदा की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखना है और अपने परिवार वालों को कैसे बचाना है।
सूचना केंद्र एक्टिव हुए

यात्रियों को किसी तरह की भ्रामक जानकारी नहीं मिले इसके लिए बिलासपुर, अनूपपुर, उस्लापुर, चांपा, कोरबा, रायगढ़ जैसे रेलवे स्टेशन में सूचना केंद्रों को एक्टिव कर दिया गया है। लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    5000 शिक्षक पदों की भर्ती को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

    रायपुर  छत्तीसगढ़ में टीचर भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां लंबे समय से स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली…

    शारदा घाट अखड़ार के पास हुआ सड़क हादसा

    बिलासपुर उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शारदा घाट अखड़ार के पास सड़क हादसा हो गया है। रिश्तेदारों के घर से लौट रहा परिवार ऑटो में सवार था।तभी पीछे से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 1 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना