दिल्ली-NCR में हर कदम पर सुरक्षा तैनात, स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी गतिविधियों पर नज़र

हापुड़
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी साजिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद लखनऊ से पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है, और अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि ड्यूटी में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस को निशाना बनाने की साजिश की जानकारी दी है।
 
इस खतरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चिह्नित स्थानों पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है, जहां संदिग्ध वाहनों और लोगों की गहन जांच की जाएगी। सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश है। तिरंगा यात्रा और अन्य आयोजनों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कोई कोताही नहीं बरतेगी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, चौराहे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी पल-पल की निगरानी करेंगे।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि ड्यूटी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छोटी से छोटी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्किलवार क्षेत्राधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। लापरवाही पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं।

  • admin

    Related Posts

    ‘पाकिस्तान से डिप्लोमेसी का समय अब समाप्त’, काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगान सरकार ने बदले की कसम खाई

    काबुल पाकिस्तान और अफगान-तालिबान के बीच पिछले 10 दिनों से भीषण युद्ध जारी है . कल रात 9 बजे पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब लिल हक' के तहत काबुल में अब…

    भारत लौटा’नंदा देवी जहाज, होर्मुज से 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया

    वडीनार होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से शिवालिक के बाद, एक और LPG टैंकर 'नंदा देवी' भारत आ चुका है. 'नंदा देवी' होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पार करते हुए वडीनार बंदरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह