मध्य प्रदेश में सुरक्षा का अलर्ट: सलमान एनकाउंटर पर CM मोहन यादव का कड़ा संदेश

भोपाल 

 रायसेन जिले में गौहरगंज रेप कांड के आरोपी सलमान को पुलिस ने अंतत: राजधानी भोपाल से पकड़ लिया है। गौहरगंज पुलिस ने उसे देर रात गिरफ़्तार किया। दुष्कर्मी सलमान ने रास्ते में पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी लेकिन उसके पैर पर गोली चलाकर फिर पकड़ लिया। वह अभी घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती है। मासूम से दुष्कर्म के कारण लोग इतने गुस्साए हुए हैं कि आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर भी सवाल उठ रहे हैं। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि वह जेहादी मानसिकता है, उसके सिर पर गोली क्यों नहीं मारी गई! इधर सीएम मोहन यादव ने भी मामले पर बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा ​है कि कानून हाथ में लेने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दरिंदे सलमान को फांसी देने की बात कही।

गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का पुलिस ने शुक्रवार तड़के शॉर्ट एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि उसने भागने की कोशिश की। आरोपी सलमान ने बंदूक का लॉक खोलकर फायर किया लेकिन उसके पैर में गोली मारकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

दुष्कर्मी सलमान की गिरफ़्तार पर लोगों ने संतोष जताया लेकिन उसके शॉर्ट एनकाउंटर पर सवाल उठ रहे हैं। गौहरगंज के लोगों ने पुलिस पर उसे बचाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पहले तो पुलिस 6 दिनों तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब उसने पुलिस पर फायर किया तो सिर पर गोली क्यों नहीं मारी!

हिंदू संगठनों का कहना है कि यह जिहाद से जुड़ा केस है। आरोपी जिहादी मानसिकता का है और उसने इसी वजह से हिंदू बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को सार्वजनिक रूप से कुचलने की जरूरत है जिससे ऐसा अपराध करने से पहले कोई भी सौ बार सोचे। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त बयान

शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी सख्त बयान आया है। उन्होंने कहा कि जो कानून को हाथ में लेगा, सरकार उससे निपटना जानती है। हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता। कानून को हाथ में लेनेवालों को हम छोड़ने वाले नहीं हैं। अपराधियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 30 जनवरी को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में सुबह 10:30 बजे वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट-2026 का शुभारंभ करेगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन…

MP में न्याय व्यवस्था पर दबाव, 4,80,592 केस पेंडिंग — जजों की संख्या न बढ़ी तो पीढ़ियां इंतजार करेंगी

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर और खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर में यदि न्यायाधीशों की मौजूदा संख्या 42 से बढ़कर 75 या 85 नहीं होती है, तो साढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव, सोफी मोलिनेक्स नई कप्तान, भारत के खिलाफ पहले मैच से जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन: एरिना सबालेंका ने फाइनल में बनाई जगह, स्वितोलिना को मात

T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
T20 में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड: 40 मैचों में टीम ऑलआउट केवल 4 बार

पहले टीम अनाउंस, अब टिकट बुक — T20 WC को लेकर पाकिस्तान का नया ‘स्टंट’

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
पहले टीम अनाउंस, अब टिकट बुक — T20 WC को लेकर पाकिस्तान का नया ‘स्टंट’