Bhoj University में बीएड व डीएलएड में प्रवेश के लिए सीट आवंटन छह नवंबर को होगा

भोपाल
 मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में बीएड (सामान्य शिक्षा) एवं डीएलएड (सामान्य शिक्षा) में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। बीएड (विशेष शिक्षा) में प्रवेश के लिए सीट आवंटन के आधार पर आनलाइन माध्यम से 30 अक्टूबर तक फीस जमा कर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि थी।

वहीं सामान्य शिक्षा के पाठ्यक्रमों में तीसरे चरण की काउंसलिंग के तहत पंजीयन और दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि समाप्त हो चुकी है। वहीं सीट आवंटन छह नवंबर को किया जाएगा। आनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान सात से 16 नवंबर तक होगा। अभ्यर्थियों को 16 नवंबर तक स्टडी सेंटर पर रिपोर्टिंग करनी होगी।

विद्यार्थियों को विशेष सूचना दी है कि अवकाश के दिनों में सत्यापन कार्य नहीं किया जाएगा और रिपोर्टिंग भी नहीं हो सकेगी। इसके लिए आखिरी का इंतजार नहीं करें। काउंसलिंग और प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट से भी देख सकते हैं।
55 पीएम कालेजों में एआई पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच नवंबर को परीक्षा होगी

भोपाल। प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी कालेजों में आइआइटी दिल्ली के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस(एआई) से संबंधित दो पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं।

इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच नवंबर को प्रवेश परीक्षा होगी।इसमें चयनित होने वाले विद्यार्थियों से एक हजार रुपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा कराए जाएंगे। पाठ्यक्रम समाप्ति के बाद यह फीस वापस कर दी जाएगी।चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची सात नवंबर को जारी की जाएगी।

admin

Related Posts

कोटा में जेईई और नीट की फ्री कोचिंग पाने का सुनहरा मौका और जानिए कैसे स्कॉलरशिप टेस्ट से माफ हो सकती है आपकी पूरी फीस

 हर साल कोटा में बड़ी संख्या में छात्र जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं. वहीं कोटा में कोचिंग और रहने का खर्च कई परिवारों के…

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द, जानें क्या होती है स्क्रूटिनी और कैसे सुधारे जा सकते हैं मार्कशीट के नंबर

 एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने से पहले जान लें स्क्रूटिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम