स्कूटी और नगर पालिका का वाटर एटीएम भी फूँका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दो गुटों में मारपीट और आगजनी

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना के बाद स्कूटी में प्रेम सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी में आग लगा दिया। आगजनी की इस घटना के बाद नजदीक लगे नगर पालिका के वाटर एटीएम में भी भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बड़ी दुर्घटना टली
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर जल्द ही आगजनी की घटना पर काबू नही पाया जाता तो आसपास खड़ी बसों और अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ी घटना घटित हो सकती थी। फिलहाल आगजनी में नगर पालिका खरसिया को लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना में वाटर एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

लंबे अरसे से चल रहा विवाद
बताया जा रहा है कि लगभग 6-7 माह पहले प्रेम सिदार की घर की महिला को भगाकर चंद्रशेखर ने शादी की थी इसी बात को दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कल रात भी आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चंद्रशेखर गबेल के साथ मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी को आगे के हवाले कर दिया।

admin

Related Posts

राष्ट्रीय स्तर पर मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल को मिला तृतीय स्थान, CMसाय ने छात्रों को सराहा

मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री  साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…

कान्यकुब्ज समाज की छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान पर CM साय ने दी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया

कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय रायपुर  छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा