वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, अमेरिका-कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में सूखे के कारण विकराल हुई आग

लॉस एंजलिस।

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के प्रमुख शहर लॉस एंजलिस में लगी आग अभी तक काबू में नहीं आ सकी है और अब तक इस आग में हजारों एकड़ जमीन जलकर स्वाहा हो चुकी है। चिंता की बात है कि लाख कोशिशों और संसाधनों के बावजूद आग को काबू नहीं किया जा सका है।

अब वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि लॉस एंजलिस की आग इतनी क्यों फैली और क्या वजह रही कि इस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय-सैन डिएगो के जलविज्ञानी मिंग पैन ने बताया है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया बेहद सूखा है और इस वजह से लॉस एंजलिस के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण किया।

वैज्ञानिकों ने सूखे को लेकर दी चेतावनी
वैज्ञानिकों ने बताया कि जनवरी की शुरुआत में, दक्षिणी कैलिफोर्निया के अधिकांश हिस्सों में मिट्टी की नमी का स्तर 2 प्रतिशत के ऐतिहासिक तौर पर कम है। कैलिफोर्निया ने अक्तूबर में बारिश का मौसम होता है, लेकिन इस बार बारिश बेहद कम हुई। इसके चलते राज्य के प्राकृतिक जल स्त्रोत सूख गए। वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा के गर्म और शुष्क होने पर वाष्पोत्सर्जन और वाष्पीकरण के चलते पौधों और मिट्टी से भी पानी सूख गया। इससे जंगल सूख गया और यही आग के तेजी से फैलने का कारण बना। अब आग के बाद हालात और बदतर हो जाएंगे। ऐसे में वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों को लेकर भी चेतावनी दी है और कहा है कि कैलिफोर्निया में सूखा पड़ने की आशंका है। हालांकि एक या दो अच्छी बारिश के बाद ही हालात बदल सकते हैं। 

सांता एना हवाओं ने बढ़ाई आपदा
शक्तिशाली सांता एना हवाओं की भी लॉस एंजलिस की आग भड़काने में अहम भूमिका रही। 10 जनवरी तक इस आग से कई स्कूलों सहित हजारों घर और अन्य संरचनाएं जल चुकी थीं और कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। आग के चलते 180,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सांता एना हवाएं शुष्क, शक्तिशाली हवाएं हैं जो पहाड़ों से दक्षिणी कैलिफोर्निया तट की ओर बहती हैं। कैलिफोर्निया में एक वर्ष में औसतन 10 बार सांता एना हवा की घटनाएं होती हैं, जो आमतौर पर पतझड़ से जनवरी तक होती हैं। जब हालात सूखे के होते हैं, जैसा कि अभी है, तो ये हवाएं गंभीर आग का खतरा बन जाती हैं। ये तेज शुष्क हवाएं अक्सर 30 से 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। लेकिन जनवरी 2025 की शुरुआत में हवाओं की गति 80 मील प्रति घंटे रही।

admin

Related Posts

कतर में फंसे यात्रियों के लिए राहत, 18 मार्च को इन शहरों के लिए फ्लाइट्स की सूची जारी

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 18 मार्च को किन शहरों के लिए कतर…

भारत-US ट्रेड डील पर सस्पेंस बरकरार, केंद्र बोला– कुछ मुद्दों पर अभी सहमति बाकी

नई दिल्ली भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सोमवार को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से बताया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव