स्कूलों में विंटर यूनिफार्म शुरू, राजस्थान-आबू में लुढ़का पारा

सिरोही/सीकर.

राजस्थान में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। दीपावली के बाद पारा तेजी से नीचे जा रहा है। माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में न्यूनतम पारे में चार से पांच डिग्री तक गिरावट होगी। प्रदेश में सर्दी का असर दिखना शुरू हो चुका है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम पारा तेजी से नीचे जाने लगा है।

बीते 24 घंटे की बात करें तो माउंटआबू सबसे ठंडा इलाका रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आबू के अलावा हनुमानगढ़-संगरिया, सिरोही, सीकर में भी पारे में तेज गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क एवं साफ रहेगा। इसके असर से सर्दी का प्रभाव और तेजी से बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।

स्कूलों में विंटर यूनिफार्म शुरू
मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के स्कूलों में विंटर यूनिफार्म का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। स्कूली बच्चों को दिवाली के बाद से ही विंटर यूनिफार्म पहनकर आने की अनुमति दे दी गई है।

admin

Related Posts

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, राजनीति में परिवार को घसीटना गलत, वैभव गहलोत को कभी नहीं दिया आउट ऑफ टर्म लाभ

 जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह जब जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे, तो उनके तेवर काफी तल्ख नजर आए। त्रिवेंद्रम रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात…

नए वित्तीय वर्ष का झटका: राजस्थान में शराब की कीमतों और सफारी शुल्क में भारी बढ़ोतरी लागू

जयपुर  राजस्थान में एक अप्रैल से शराब महंगी होगी। राजस्थान में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही एक अप्रेल से शराब की कीमतों में 8 से 10 प्रतिशत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात