स्कूल प्रिंसिपल ने महिला शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, दी स्कूल में ही मारकर दफनाने की धमकी

बड़वानी
 स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है लेकिन हवस की आग में तड़प रहे प्रिंसिपल ने महिला टीचर को ही अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। उसने धमकी दी थी कि यदि फिजिकल रिलेशन नहीं बनाएगी तो वह उसे मारकर स्कूल में ही दफन कर देगा। इससे महिला शिक्षिका घबरा गई। हालांकि उसने समझदारी से काम लिया।

पुलिस के पास पहुंची महिला शिक्षिका

घबराई महिला पुलिस के पास पहुंची, जिस पर सेंधवा पुलिस ने यौन संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप में स्कूल संचालक के विरुद्ध कल देर रात प्रकरण दर्ज कर लिया। सेंधवा शहर थाना पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय महिला की शिकायत पर चाचरिया स्थित एक निजी स्कूल के संचालक मोनू मालवीय के विरुद्ध छेड़खानी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
8 महीने में कई बार की अश्लील हरकत

शिकायत के मुताबिक वह अगस्त 2023 से मार्च 2024 तक चाचरिया के एक निजी स्कूलों में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। इस दौरान मोनू मालवीय ने उससे कई बार अश्लील हरकत की और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। उसने कहा कि यदि फिजिकल रिलेशन नहीं बनाओगी तो मैं तुम्हें जान से मार कर यहीं दफन कर दूंगा।
क्लास में भी गलत नीयत से किया बैड टच

पीड़िता ने बताया कि फरवरी माह में स्कूल की परीक्षा के दौरान क्लास रूम में रुकने के लिए बोला और उसके बाद गलत नीयत से बैड टच किया। टीचर ने बताया कि मेरे फोटो नहीं होने के बावजूद धमकी दी कि वह उसके अश्लील फोटो वायरल कर देगा। इन घटनाओं के चलते उसने परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया, लेकिन मोनू मालवीय ने जान से मारने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर कई बार अश्लील संदेश भेजे।
पुलिस को दिए सबूत

उसने सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। उसने बताया कि स्कूल छोड़ने के बाद उसकी शादी हुई थी, किंतु विवाद के चलते फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।

admin

Related Posts

फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: एंबुलेंस में छिपकर पहुंची पुलिस, बालाघाट में रेत माफिया पर बड़ा एक्शन

बालाघाट प्रदेश में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी रेत घाटों पर अवैध खनन जारी है। बालाघाट में वैनगंगा नदी के भमोड़ी घाट पर मंगलवार को दो एंबुलेंस से पहुंची…

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समीक्षा बैठक ली

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समीक्षा बैठक हुई। मंत्री  विजयवर्गीय ने प्रदेश के चहुँमुखी विकास और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात