स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किये वितरित

भोपाल

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य और केन्द्र सरकार वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में कौंडिया से कामती तक 100 करोड़ रुपये लागत का बायपास रोड मंजूर हो चुका है। इसी के साथ गाडरवारा में रेलवे फाटक पर फ्लाई-ओवर बनाया जा रहा है, इससे नगर का यातायात सुगम होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह शुक्रवार को गाडरवारा और ग्राम सालीचौका में वृद्धजन और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करने के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

गाडरवारा और सालीचौका के कार्यक्रमों में 396 वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को 595 सहायक उपकरण वितरित किये गये। मंत्री सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति जन-सामान्य में मदद का भाव होना चाहिये। उन्होंने कहा कि निर्धन वर्ग का परिवार अपनी बेटी का विवाह सरलता से कर सके, इसके लिये जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को 55 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। मंत्री सिंह ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, व्हील-चेयर, वॉकिंग-स्टिक, ब्रेल किट, श्रवण यंत्र सहित अन्य उपकरण वितरित किये गये।

admin

Related Posts

सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री सम्मेलन में लेंगे भाग

भोपाल. सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग में किये गये नवाचार एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र…

टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्‍चे को मिला नया जीवन

भोपाल. पशुओं को सही समय पर घर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर का संचालन किया जा रहा…

One thought on “स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किये वितरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज