स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वैच्छिक स्थानांतरण आवेदन में सुधार के संबंध में दिये निर्देश

भोपाल
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण नीति वर्ष-2022 के क्रियान्वयन के संबंध में समय सारणी जारी की है। समय सारणी के अनुसार स्वैच्छिक आवेदन के लिये अंतिम तिथि 21 मई 2025 नियत की गई है।

स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रारंभ होने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षकों द्वारा वर्तमान पदस्थी दिनांक, विषय परिवर्तन, उच्च पद प्रभार के उपरांत से संबंधित प्रविष्ठि में सुधार किये जाने के लिये निरंतर आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे हैं। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिये पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी शिक्षकों को सूचित किया है कि वे यदि स्वयं के द्वारा किये गये स्वैच्छिक स्थानांतरण आवेदन में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो स्कूल एजुकेशन पोर्टल 3.0 ओटीपी के माध्यम से अपने आवेदन को अनलॉक कर पूर्णत: डिलीट कर सकते हैं अथवा संशोधित विकल्प चुनकर पुन: निर्धारित तिथि तक लॉक कर सकते हैं। ऐसे अतिशेष शिक्षक जो त्रुटिपूर्ण जानकारी के कारण अतिशेष हैं वे अपने स्वैच्छिक स्थानांतरण के आवेदन को सुधार या डिलीट कर सकते हैं। अतिशेष शिक्षकों के संबंध में प्रक्रिया एवं समय सारणी पृथक से जारी की जायेगी। इस संबंध में समस्त कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    बायोएग्री को मध्यप्रदेश की जैव-अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने पर होगा मंथन

    भोपाल अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल में “मध्यप्रदेश की जैव-अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में बायोएग्री” विषय पर हितधारक परामर्श मंथन बैठक आयोजित हुई। मंथन…

    कांग्रेस के प्रदर्शन में हंगामा, पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मी जलने से मचा बवाल

    मैहर  मध्यप्रदेश के मैहर जिले में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान लापरवाही की एक खतरनाक तस्वीर सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के नगरीय विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा