स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव का संदेश देंगे

तंबाकू एक धीमा जहर-बचाव ही समझदारी थीम पर मनाया जाएगा

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस, प्रत्येक जिले में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव का संदेश देंगे

भोपाल

तंबाकू एक धीमा जहर है, इससे बचाव ही समझदारी” थीम पर 31 मई को “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में तंबाकू व नशा विरोधी गतिविधियाँ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। जिनमें छात्रों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती सोनाली वायंणकर ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम "Exposing lies, protecting lives: Unmask the appeal of tobacco and nicotine products" पर आधारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रत्येक जिले में प्रभातफेरी, मैराथन, रंगोली, नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से समाज को तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।

भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से कैंसर, टीबी और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव का संदेश देंगे। साथ ही, तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर आधारित वॉल पेंटिंग और पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर बैनर और होर्डिंग्स के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश, राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 का भी प्रचार किया जा रहा है। इससे नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।

प्रमुख सचिव श्रीमती वायंणकर ने बताया कि विशेष रूप से विद्यालयों और महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में पान-गुटका की दुकानों पर विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। साथ ही, ग्रीष्मकालीन शिविरों में आयोजित चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय के प्रति गहरी समझ विकसित करने के प्रयास किए जा रहे है। राज्य भर में आयोजित इन गतिविधियों की प्रविष्टियाँ भारत सरकार द्वारा विकसित NMBA मोबाइल ऐप/वेबलिंक पर अपलोड की जायेगी। जिसकी जानकारी जिलों द्वारा संचालनालय को भेजी जाएगी।

admin

Related Posts

रिश्वतखोरी पर वार: भोपाल में हाउसिंग बोर्ड का ऑपरेटर 5 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

भोपाल राजधानी के जवाहर चौक स्थित मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के कार्यालय में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: 44 हजार जोड़ों को लाभ, तिथियों का हुआ निर्धारण

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की तिथियों का निर्धारण,  44 हजार जोड़े हो सकेंगे लाभान्वित भोपाल  गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान