सौरभ हत्‍याकांड के आरोपी साहिल के जेल में कटे लंबे बाल कटवा, नानी ने की मुलाकात

मेरठ

यूपी के मेरठ के सौरभ राजपूत हत्‍याकांड ने देश भर में लोगों को झकझोर कर दिया। सौरभ की पत्‍नी मुस्‍कान के साथ मिलकर बेहद क्रूरता से इस हत्‍याकांड को अंजाम देने और फिर शव के टुकडे़ कर ड्रम में सीमेंट भरकर सील कर देने साहिल शुक्‍ला का लुक जेल में बदल गया है। साहिल का लुक उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही चर्चा में है। साहिल सिर पर जूड़ा बांधता था। जेल में उसके लंबे बाल कटवा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि साहिल ने खुद ही बाल कटवाने की इच्‍छा जाहिर की थी।

जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि जेल में आने के बाद साहिल के बाल कटवाए गए हैं। फिलहाल साहिल को किसी काम पर नहीं लगाया गया है। इस बीच मंगलवार को साहिल की नानी पुष्‍पा देवी ने जेल में उससे मुलाकात की है। मुलाकात के बाद नानी ने बताया कि साहिल से बात हुई है। उसने कहा कि उसने इतना सब कुछ नहीं किया है। साहिल ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। पुष्पा देवी ने कहा कि साहिल को कोई परेशानी होगी तो भी वह नहीं बताएगा और कह देगा कि ठीक हूं।

सौरभ की तेरहवीं की रस्म बुधवार को ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर की गई। इस दौरान सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए चाहे कितना भी समय लग जाए, वो हारेंगे नहीं। वहीं, दूसरी ओर आरोप लगाया कि जिस तरह से साहिल की नानी जेल में मुलाकात करने पहुंच गई, उसी तरह से मुस्कान के परिजन भी आगे जाकर उसे केस में मदद करेंगे। इस मामले में मुस्कान के परिजनों की भूमिका होने का भी आरोप लगाया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए सुनवाई
सौरभ की बुआ की बेटी चित्रा ने कहा कि मुस्कान को फांसी होनी चाहिए। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करे और सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की व्यवस्था करें।

  • admin

    Related Posts

    जंगल में संकट की चेतावनी! भूख से बाघ की मौत ने खड़े किए सवाल

    पीलीभीत दो कुंतल के वजन वाले भारी-भरकम बाघ की भूख से मौत हो गई। शनिवार रात को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में उसका शव मिला। रविवार को…

    ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना तंत्र के जरिए सटीक पुष्टि के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने नए रिकॉर्ड की घोषणा की

    वाराणसी/लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र पर रविवार को एक नया इतिहास दर्ज कर दिया। वाराणसी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 1 views
    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 1 views
    ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

    हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 3 views
    हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

    विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

    सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

    ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम