ग्रेटर कैलाश में हार के बाद समर्थकों के बीच भावुक हो गए सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली

कालकाजी सीट पर जीत के बाद जहां आतिशी मार्लेना की खुशी से झूमती हुई तस्वीरें वायरल हो गईं तो अब ग्रेटर कैलाश में हार के बाद इमोशनल हुए सौरभ भारद्वाज का वीडियो सामने आया है। समर्थकों से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज की आंखें नम हो गईं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज अपनी जीत को लेकर काफी आश्वास्त थे, लेकिन भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने उन्हें हरा दिया।

सौरभ भारद्वाज का 1.36 मिनट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ समर्थकों के साथ बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। ग्रेटर कैलाश से हार के बाद समर्थकों की भावनाओं को देखते हुए वह इमोशनल हो गए। सौरभ कहते हैं- देख रहा हूं कि लोग बहुत ज्यादा इमोशनल हैं। इतना कहते ही वह खुद इमोशनल हो जाते हैं। समर्थक नारेबाजी करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हैं।

सौरभा कहते हैं, 'मैं बहुत खुश था, लेकिन मैं आप लोगों के आंखों में आंसू देखकर इमोशनल हो गए हैं। आप इतने इमोशनल मत होइए। मैं कल से बहुत नियंत्रण में हूं और इसे खिलाड़ी वाली भावना से ले रहा हूं…।' सौरभ भारद्वाज खुद को संभालते हुए फिर इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान उनके समर्थक उनके लिए नारेबाजी करते हैं और साथ बने रहने का वादा करते हैं।

सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से तीन बार के विधायक थे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद उन्होंने आतिशी के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया गया। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सौरभ ने आतिशी के साथ मिलकर सरकार और पार्टी का अधिकतर कामकाज देखा। सौरभ भारद्वाज अपनी सीट पर काफी सक्रिय थे और पार्टी के आंतरिक सर्वे में भी उन्हें जीतते हुए बताया गया था। सूत्रों के मुताबिक, आंतरिक सर्वे में वह अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से भी आगे बताए गए थे। यही वजह है कि अब हार के बाद सौरभ भारद्वाज और उनके समर्थक सकते में आ गए।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट हादसा: ग्राउंड मूवमेंट के दौरान दो फ्लाइट्स में टक्कर

    नई दिल्ली दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को दो विमान की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में एक विमान के दाहिने विंगलेट तो दूसरे विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर…

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सफर हुआ आसान, 24 वीडियो से यात्रियों को मिल रही मदद

    दिल्ल  दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के सफर को और आसान बनाने के लिए #DELCares अभियान के तहत 'Your Terminal Companion' नाम से एक खास वीडियो सीरीज़ शुरू की है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    GT vs KKR Match Preview: पिच बैटिंग के लिए मुफीद, टॉस बनेगा गेम चेंजर

    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल