सौरभ भारद्वाज बनाए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सिसोदिया को पंजाब का प्रभार, आप पार्टी में हुए बड़े बदलाव

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई ‘आप’ की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) में इस पर फैसला लिया गया है। नए फेरबदल के तहत ‘आप’ ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पार्टी के दूसरे बड़े नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। गोपाल राय और पंकज गुप्ता को गुजरात और गोवा का प्रभारी बनाया गया है।

दिल्ली ‘आप’ अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पार्टी को और मजबूत करेंगे। मेरा मानना ये है कि हारने के बाद संगठन निर्माण करना सबसे आसान भी होता है, क्योंकि जीतने के समय तो कई लोग आपके साथ आ जाते हैं। मगर जो पार्टी की हार के समय भी आपके साथ रहता है वो खरा सोना होता है। 24 कैरेट गोल्ड होता है, इससे आपको पीतल और सोने में फर्क करने में दिक्कत नहीं होती।सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता पार्टी संगठन का विस्तार करना होगी। चुनाव आते-जाते रहेंगे।

‘आप’ सांसद संदीप पाठक ने कहा, "आज पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कई फैसले लिए गए। गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है और मुझे छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रमुख और मेहराज मलिक को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

‘आप’ के वर्तमान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने गुजरात के प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी और पार्टी उन राज्यों में काम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां चुनाव होने वाले हैं और मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

वहीं, पंजाब के प्रभारी बनाए गए मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब में काफी विकास हुआ है। ‘आप’ सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि ‘आप’ का हर समर्पित कार्यकर्ता पार्टी का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करे। पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का बहुत सम्मान करते हैं।

admin

Related Posts

डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

प्यार का खौफनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर कपल मृत, गोलीकांड से मची दहशत

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर