शराब घोटाले में फंसी सौम्या चौरसिया, 14 दिन की रिमांड पर कोर्ट ने भेजा

 रायपुर

शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ईडी ने उन्हें 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। सौम्या के बयान के बाद ईओडब्ल्यू के केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त निलंबित आईएएस निरंजन दास को ईडी ने गिरफ्तार किया है।

सौम्या चौरसिया पर 115.5 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

ईडी की जांच में राजफाश हुआ है कि सौम्या चौरसिया को लगभग 115.5 करोड़ रुपये की अवैध राशि प्राप्त हुई। एजेंसी का दावा है कि डिजिटल साक्ष्य, जब्त दस्तावेज और लिखित बयानों से यह साबित होता है कि सौम्या चौरसिया शराब सिंडिकेट की सक्रिय सदस्य थीं।

ईडी के अनुसार, डिजिटल सबूत यह दर्शाते हैं कि सौम्या चौरसिया इस पूरे शराब घोटाले में मुख्य समन्वयक की भूमिका में थीं। वे शराब सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों अनिल टुटेजा, चैतन्य बघेल के बीच बिचौलिया बनकर अवैध धन के सृजन और उसके मनी लांड्रिंग में अहम भूमिका निभा रही थीं।

आबकारी विभाग में पोस्टिंग में भी भूमिका

जांच में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने शराब सिंडिकेट की शुरुआती संरचना तैयार करने में भी मदद की। बरामद चैट्स से राजफाश हुआ है कि उन्होंने अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास को आबकारी विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कराने में सहायता की, जिससे पूरे अवैध नेटवर्क को मजबूती मिली।

2500 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला

ईडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह जांच एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ और इस घोटाले से 2500 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध आय उत्पन्न हुई।

इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी-

– अनिल टुटेजा (पूर्व आइएएस)

– अरविंद सिंह, कारोबारी

– त्रिलोक सिंह ढिल्लन, कारोबारी

– अनवर ढेबर, कारोबारी

– अरुण पति त्रिपाठी (आइएएस)

– कवासी लखमा (विधायक एवं तत्कालीन आबकारी मंत्री)

– चैतन्य बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र)

4364 करोड़ के घोटाले में एजेंसी कर रही है जांच-

– 500 करोड़ के अवैध कोल लेवी केस में ईडी ने गिरफ्तार किया।

– 540 करोड़ के कोल लेवी केस में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया।

– 575 करोड़ के डीएमएफ घोटाला में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया।

– 49 करोड़ के आय से अधिक संपत्ति में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया।

– 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने अब फिर गिरफ्तार।

admin

Related Posts

21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के निरीक्षण में 21 जिलों में संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कई कमियां सामने आई हैं। इन खामियों को लेकर आयोग ने सख्ती दिखाते…

छत्तीसगढ़ के गजेंद्र ठाकुर ने 800 मीटर में रजत, पुरुष हॉकी टीम को कांस्य, मेजबान पुरुष फुटबॉल टीम फाइनल में 

रायपुर  रेस वॉकर दशरथ तलवार और मिडिल-डिस्टेंस धाविका नागिनी के स्वर्ण पदकों की बदौलत कर्नाटक ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आठवें दिन अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ