मिस साउथ एशिया यूनिवर्स में सतना की बेटी मीनाक्षी सिंह ने जीता खिताब

सतना
 जिले के एक छोटे से गांव की बेटी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। वे अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी मूल रूप से बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव की रहने वाली हैं। उनकी मां जनपद पंचायत मझगवां के वार्ड क्रमांक 25 से जनपद सदस्य हैं साथ ही संचार संकर्म समिति में सभापति भी हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।

मीनाक्षी ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से इसे कर रही हैं, हालांकि डांसिंग और माडलिंग का बचपन से शौक था। शुरूआत में माता-पिता ने ये सब करने से रोका पर ठान लिया था कि इसे करना है तो करना है। इसके बाद उन्होंने मिस टीन ऐज प्रतियोगिता के लिए अप्लाई और इसके बारे में माता-पिता से चर्चा की और उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद वे इसके लिए राजी हो गए।

प्रतियोगिता के लिए गई थी दिल्ली
प्रतियोगिता के लिए दिल्ली गई और जीत गई। मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने टैलेंट के दम पर जीत हासिल की है, लेकिन ये चुनौती नई और अलग है, इसके लिए वे काफी एक्साइटेड और प्रिपेयर्ड है। जानकारी के लिए बता दें कि यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले इसके सिलेक्शन का अंतिम चरण मई के महीने में दिल्ली में होना है। प्रतियोगिता संभवत: चार माह बाद होगी।

इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

मीनाक्षी सिंह को अब तक मिस टीन ऐज (क्वीन आफ दा हट्स), मिस टीन इंडिया व मिस टीन एमपी जैसे कई बड़े अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।

अनुपमा स्कूल की छात्रा हैं मीनाक्षी: ग्रामीण परिवेश में जन्मी मीनाक्षी की प्राथमिक शिक्षा सतना के सेंट माइकल स्कूल से हुई। इसके बाद वो हाई व हायर सेकंडरी की पढ़ाई अनुपम हायर सेकंडरी स्कूल भरहुतनगर सतना से कर रही हैं। इस वर्ष वे कला विषय से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश किया है।

आज आएंगी सतना
क्वीन बनने के बाद पहली बार मीनाक्षी सोमवार को सतना पहुंचेंगी। इस दौरान उनके स्वजन ने स्वागत की तैयारी कर रखी है।

  • admin

    Related Posts

    जनगणना से विकास की योजना बनती है, सीएम ने इस प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में जनगणना – 2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    सिविलियन ड्रोन क्षेत्र में भारत पिछड़ा, MP में क्रांति के बावजूद रुचि नहीं, ग्लोबल रैंक 13वीं

    भोपाल  मध्यप्रदेश को 'ड्रोन हब' बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने 'एमपी ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025' लागू कर भारी-भरकम सब्सिडी के द्वार तो खोल दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?