सतना: महिला शिक्षक से प्रिंसिपल ने की जबरदस्ती, अब पति को भेजी अश्लील तस्वीरें

सतना 

सतना में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की लेडी टीचर के साथ कार में रेप किया। इतना ही नहीं जब लेडी टीचर की शादी हो गई तो आरोपी प्रिंसिपल फिर से उसे ब्लैकमेल करने लगा लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं मानी। जिसके बाद आरोपी प्रिंसिपल ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें उसके पति व ननदोई को भेज दीं। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

लिफ्ट देने के बहाने कार में की ज्यादती

घटना 18 जनवरी 2024 की है, तब पीड़िता आरोपी धीर सिंह के साथ एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती थी। धीर सिंह स्कूल का प्रिंसिपल था और उस दिन पीड़िता को अपनी सहेली को मेहंदी लगवाने के लिए जाना था इसलिए उसने प्रिंसिपल धीर सिंह को छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। आरोपी ने छुट्टी देने के साथही कार से छोड़ने की बात उससे कही जिसके कारण वो तैयार हो गई और आरोपी की कार में बैठ गई। इसके बाद आरोपी कार को डालीबाबा बगिया की ओर ले गया और वहीं पर कार में ही लेडी टीचर के साथ रेप किया। आरोपी ने रेप करते हुए वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा और जान से मार देगा।

शादी के बाद करने लगा ब्लैकमेल

आरोपी की धमकी से डर कर पीड़िता चुप रही और कुछ दिन बाद उसकी शादी हो गई। वो अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रही थी लेकिन फिर से आरोपी धीर सिंह ने उसे ब्लैकमेल कर मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपी की बात नहीं मानी तो आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो पीड़िता के पति और ननदोई को भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात पति को बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने आरोपी धीर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी मतरी पतौरा थाना उचेहरा जिला सतना का रहने वाला है और वर्तमान में डालीबाबा पंजाबी कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली में रह रहा था।

admin

Related Posts

दिल दहला देने वाली घटना: इंदौर में मनोज को हुआ अनहोनी का अंदेशा, कुछ ही पलों में 8 लोगों की मौत

इंदौर इंदौर में हुए खौफनाक अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया, जहां मनोज पुगलिया समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के…

रानी अवंतीबाई के बलिदान को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- यह अविस्मरणीय रहेगा

मातृभूमि की रक्षा की लिए रानी अवंतीबाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रानी अवंतीबाई की स्मृति में डिंडोरी में एक करोड़ रूपए से निर्मित संग्रहालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर