सरवन सिंह पंढेर ने सरकार पर बातचीत को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया, कहा- कल फिर होगा किसानों का ‘दिल्ली कूच’!

नई दिल्ली
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है. शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार पर बातचीत को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि किसानों की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि कल दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जथ्था आगे बढ़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक कोई बातचीत का प्रस्ताव नहीं आया है. उन्होंने कहा, "सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि देश विकास कर रहा है, लेकिन विकास का मापदंड किसानों की दुर्दशा को नज़रअंदाज़ करता है." उनका यह भी कहना है कि सरकार ने बीते दिन जो कदम उठाए,उन पर कई जगहों से प्रतिक्रिया आ रही है.

किसानों का आरोप
दरअसल, किसानों का आरोप है कि सरकार की नीतियां उनके हितों के खिलाफ हैं और कॉर्पोरेट्स के पक्ष में झुकी हुई हैं. किसान चाहते हैं कि MSP को कानून का दर्जा दिया जाए ताकि उनकी फसल का उचित मूल्य तय हो.किसानों का कहना है कि उन्हें बढ़ते कर्ज और बिजली दरों के कारण गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है.

'दिल्ली कूच' किसानों की अगली योजना
किसानों की अगली योजना दिल्ली कूच करने कहा है. सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जथ्था दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगा. पंधेर ने साफ किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती.

सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध
सरकार और किसान संगठनों के बीच जारी यह गतिरोध लंबे समय से सुलझ नहीं पाया है.सरकार ने दावा किया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और विकास के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है. वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि अब तक की बातचीत केवल दिखावे की रही है और उनके वास्तविक मुद्दों को हल करने की कोई कोशिश नहीं हुई है.

admin

Related Posts

नेपाल की जनता को झटका: संकट के कारण सरकार ने हफ्ते में दो दिन छुट्टी की घोषणा

नेपाल पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही भारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…

एअर इंडिया का बड़ा फैसला: इजरायल उड़ानें स्थगित, यात्रियों की चिंता बढ़ी

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?