सरल संयोजन पोर्टल और डिपॉजिट सुपरविज़न पोर्टल को किया एकीकृत

भोपाल
 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ता सेवाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से सरल संयोजन पोर्टल तथा डिपॉजिट सुपरविजन पोर्टल को एकीकृत किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को विस्तार कार्य, ट्रांसफार्मर आदि के लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। सरल संयोजन पोर्टल पर अब नए कनेक्शन के लिए आवेदनों के साथ-साथ मीटर बदलने, लोड परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नो ड्यूज सर्टिफिकेट, ई-केवायसी, बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से अब उपरोक्त सेवाओं के लिए भी नए कनेक्शन आवेदन के समान ही पंजीकरण शुल्क के साथ ही पूर्ण भुगतान एवं आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन ही अपलोड करने की सुविधा उपभोक्ताओं को उपलब्‍ध कराई है।

प्रबंध संचालक ने कहा कि कंपनी क्षेत्रांतर्गत सबस्टेशन नवीनीकरण प्रणाली के माध्यम से 33/11 केवी सबस्टेशनों का उन्नयन किया जा रहा है। इसमें डिजिटल तकनीक का उपयोग करके नवीनीकरण कार्य की निगरानी मोबाइल एप और पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया उपभोक्ताओं की जानकारी को अद्यतन करने का एक साधन है, जिससे मोबाइल नंबर, आधार और बैंक विवरण को अपडेट कर उपभोक्ता डेटा की सटीकता सुनिश्चित की जाती है। इसके साथ ही, निष्ठा डिस्कनेक्शन मॉड्यूल के जरिए बकाया भुगतान वाले उपभोक्ताओं के लिए डिस्कनेक्शन और रीकनेक्शन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। इसके साथ ही अब स्पॉट बिलों पर डायनेमिक क्यूआर कोड की सुविधा मिल रही है, जिससे उपभोक्ता आसानी से यूपीआई एप के माध्यम से अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    होली में घर वापसी चुनौतीपूर्ण, कई ट्रेनों में कंफर्म सीटों की समस्या

    भोपाल  होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में अपने घर जाने की इच्छा दूसरे शहरों में रह रहा हर कोई करता है। लेकिन, इस बार…

    कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

    छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर