सारा मैकब्राइड चुनी गईं पहली ट्रांसजेंडर, डेलावेयर में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी को हराया और इतिहास रचा

न्यूयोर्क
अमेरिका में हुए चुनाव (US Elections 2024) में डेमोक्रेट सीनेटर सारा मैकब्राइड ने इतिहास रचा है। वह अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी गईं पहली ट्रांसजेंडर बन गईं हैं। उन्होंने डेलावेयर में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी जॉन व्हेलन तृतीय को हराया है।

चुनाव जीतने के बाद मैकब्राइड ने एक्स पर पोस्ट किया, "धन्यवाद, डेलावेयर! आपके वोट और आपके मूल्यों के कारण, मुझे कांग्रेस का अगला सदस्य बनने पर गर्व है। डेलावेयर ने यह साफ संदेश दिया है कि हमें एक ऐसा देश बनना चाहिए जो प्रजनन स्वतंत्रता की रक्षा करता है। हमारे सभी परिवारों के लिए वेतन के साथ छुट्टी और बच्चों की किफायती देखभाल की गारंटी देता है। सुनिश्चित करता है कि घर और इलाज सभी के लिए उपलब्ध हो।"
कौन हैं सारा मैकब्राइड?

सारा मैकब्राइड का जन्म 1990 में हुआ था। वह विलमिंगटन में पली-बढ़ी हैं। वह अपने समुदाय के लिए लंबे समय से आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने डेलावेयर के पूर्व गवर्नर जैक मार्केल के लिए काम किया था।

मैकब्राइड ने दिवंगत अटॉर्नी जनरल ब्यू बिडेन के लिए भी काम किया। उन्होंने ओबामा और बाइडेन के राष्ट्रपति रहने के दौरान व्हाइट हाउस में सेवा की। मैकब्राइड ने LGBTQ कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा चंदा जुटाया था।

मैकब्राइड 2016 में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में समानता और समावेश पर भाषण देकर पहली ट्रांसजेंडर वक्ता बनीं थीं। स्टेट सीनेटर के रूप में मैकब्राइड ने स्वास्थ्य देखभाल के मुद्दों पर काम कर नाम कमाया था।

admin

Related Posts

यूरोप में बढ़ी सख्ती, ऑस्ट्रेलिया के बाद स्पेन और ग्रीस भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगा सकते हैं बैन

मैड्रिड  ऑस्ट्रेलिया के बाद अब स्पेन और ग्रीस भी नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर में 16 साल से कम…

भारतीय नौसेना की शान: INS विक्रांत 60 साल बाद अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में, ताकत का दिखावा

नई दिल्ली भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है. भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत 18 फरवरी 2026 को इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल